Prayagraj: शिक्षक भर्ती पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी, TGT-PGT विज्ञापन को लेकर बढ़ा दबाव

प्रयागराज में शिक्षक भर्ती को लेकर युवाओं का आंदोलन अब भी जारी है। TGT-PGT भर्ती का विज्ञापन पुरानी नियमावली और पुराने परीक्षा पैटर्न के आधार पर जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने बुधवार को कैंडल प्रदर्शन किया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 10 September 2026, 12:29 AM IST
google-preferred

Prayagraj: अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक एवं इंटर कॉलेजों में रिक्त शिक्षक पदों पर पुरानी नियमावली एवं पुराने परीक्षा पैटर्न के आधार पर TGT-PGT का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर युवा मंच का आंदोलन लगातार जारी है। बुधवार को युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस धरना स्थल पर अभ्यर्थियों ने कैंडल प्रदर्शन कर सरकार से तत्काल निर्णय लेने की मांग की।

आंदोलन के तहत आज आमरण अनशन का पांचवां दिन तथा अनिश्चितकालीन धरने का दसवां दिन है। आंदोलन को विभिन्न जनप्रतिनिधियों, शिक्षक संगठनों एवं छात्र संगठनों का लगातार समर्थन मिल रहा है।

अभ्यर्थियों की मांगों पर निर्णय ले सरकार

युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि लगभग 20 हजार रिक्त TGT-PGT पदों पर पुरानी नियमावली एवं पुराने परीक्षा पैटर्न के आधार पर तत्काल विज्ञापन जारी किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि TET/CTET, GK/GS एवं Negative Marking जैसे बदलावों को लेकर अभ्यर्थियों में गंभीर असंतोष है और सरकार को अभ्यर्थियों की मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

अनिल सिंह ने कहा कि 16 सितंबर 2025 को नियमावली में किए गए बदलाव से उत्तर प्रदेश के लगभग 7 लाख अभ्यर्थियों के प्रभावित होने का युवा मंच लगातार मुद्दा उठा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि छात्रहित में संशोधित प्रावधानों की समीक्षा करते हुए पुरानी नियमावली के आधार पर विज्ञापन जारी किया जाए।

आंदोलन को मिला व्यापक समर्थन

धरना स्थल पर माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के डॉ. हरि प्रकाश यादव, सुरेंद्र प्रताप सिंह, संदीप शुक्ल, लक्ष्मी नारायण सिंह, देवराज सिंह, लालमणि यादव, डी.पी. यादव एवं अरुण सिंह, कांग्रेस नेता लंदन पटेल, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आदिल हमजा, अजीत यादव, आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा, मनीष एवं डॉ. अरविंद कुमार सहित कई लोगों ने पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया

गांधीनगर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरा, 15 लोगों के मलबे में दबने की आशंका

आमरण अनशन पर बैठे शिमला पटेल, मीना देवी, रोशन सरोज, अभिषेक कुमार एवं प्रवीण कुमार ने सरकार से युवाओं की मांगों पर तत्काल कार्रवाई की अपील करते हुए कहा कि नियमावली में किए गए संशोधनों की समीक्षा कर छात्रहित में पुरानी नियमावली से ही विज्ञापन जारी किया जाए।

सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

युवा मंच ने सरकार को चेतावनी दी कि युवाओं को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर न किया जाए। अनिल सिंह ने कहा कि अभ्यर्थी लंबे समय से अपनी मांगों को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से उठा रहे हैं। सरकार को अब बिना किसी और देरी के लगभग 20 हजार TGT-PGT पदों पर विज्ञापन जारी करने तथा नियमावली एवं परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों की चिंताओं का समाधान करना चाहिए

प्रयागराज में गो-तस्करों पर शिकंजा, देर रात पुलिस अभियान में 4 आरोपी गिरफ्तार, 80 ठिकानों पर दबिश

इस अवसर पर के.डी. वर्मा, सुशोभित, अखिलेश वर्मा, अमित पांडेय, प्रमोद दुबे, राकेश चौरसिया, शिवा पाण्डेय, अमित कुमार, दीपा सिंह, रिंकी चौहान, पियूषिका, ट्विंकल, पूनम, साधना सिंह, आरती सिंह, पूजा, अवंतिका सिंह, वीना राय, ज्योति सिंह, सिंटी मौर्या सहित सैकड़ों अभ्यर्थी एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Location :  Prayagraj

Published :  10 September 2026, 12:26 AM IST

Advertisement