UP Weather Update: पछुआ हवाओं की दस्तक! लखनऊ-नोएडा तक बढ़ेगी कंपकंपाती ठंड, कोहरे और शीतलहर का रेड अलर्ट

उत्तर प्रदेश में ठंड ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। पछुआ हवाओं के चलते तापमान में तेज गिरावट के आसार हैं। कई जिलों में सुबह घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है। आने वाले सात दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक की कमी देखने को मिलेगी। लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन नवंबर के अंतिम सप्ताह में कड़ाके की ठंड दस्तक देने वाली है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 22 November 2025, 8:34 AM IST
google-preferred
1 / 7 \"Zoom\"उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदलनी शुरू कर दी है। पछुआ हवाओं की तेज़ रफ्तार ने ठंड को और प्रचंड बनाने की तैयारी कर ली है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान तेजी से नीचे लुढ़कने वाला है। नवंबर का अंतिम सप्ताह उत्तर प्रदेश के लिए कड़ाके की ठंड का संकेत लेकर आएगा। (Img: Google)
2 / 7 \"Zoom\"मौसम विभाग का कहना है कि अगले सात दिनों में यूपी के कई क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। तापमान में इस कमी के चलते सुबह की धूप भी अब गुनगुनी महसूस होगी। दिन की शुरुआत हल्के से लेकर मध्यम कोहरे के साथ होगी, विशेषकर पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में। (Img: Google)
3 / 7 \"Zoom\"22 नवंबर की सुबह प्रदेश के कई जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिला। इनमें प्रयागराज, प्रतापगढ़, रामपुर, बरेली, मथुरा, मेरठ, कन्नौज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, उन्नाव, हमीरपुर, कौशांबी, चित्रकूट, आगरा, अलीगढ़, मुज़फ्फरनगर, सीतापुर, अमेठी, रायबरेली, वाराणसी, अयोध्या, कानपुर, बस्ती, इटावा, झांसी, सोनभद्र और मिर्जापुर जैसे जिले प्रमुख रहे। (Img: Google)
4 / 7 \"Zoom\"मौसम विभाग का अनुमान है कि 23 से 27 नवंबर तक यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि सुबह कोहरा छाने की संभावना हर दिन मौजूद रहेगी। तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी और हवा की नमी बढ़ने के कारण घना कोहरा छाने की स्थिति भी बन सकती है। (Img: Google)
5 / 7 \"Zoom\"राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां शनिवार की सुबह हल्के कोहरे के साथ शुरू हुई। दिन के आगे बढ़ने पर मौसम साफ हो गया। लखनऊ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले सप्ताह में यह तापमान काफी नीचे जा सकता है। (Img: Google)
6 / 7 \"Zoom\"नोएडा और गाजियाबाद में भी सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। हालांकि दोपहर तक मौसम साफ हो गया और सामान्य तापमान बना रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि नवंबर का अंतिम सप्ताह इन जिलों के लिए तीखी ठंड लेकर आएगा, क्योंकि पछुआ हवाएं इन क्षेत्रों में ठंड को और बढ़ा देंगी। (Img: Google)
7 / 7 \"Zoom\"विशेषज्ञों का अनुमान है कि दिसंबर से पहले ही शीतलहर और घने कोहरे का असर कई जिलों में देखने को मिलेगा। तापमान में लगभग 4 डिग्री की अतिरिक्त गिरावट होने की संभावना है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को सावधान रहने की अपील की है। (Img: Google)

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 22 November 2025, 8:34 AM IST

Advertisement
Advertisement