हिंदी
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिज़ाज लगातार बदल रहा है। दिन में हल्की धूप और शाम होते ही बढ़ती ठंड लोगों को सर्दी का गहरा अहसास करा रही है। अयोध्या में न्यूनतम तापमान तेजी से गिर रहा है, जबकि लखनऊ में सुबह कोहरा और दिन में मध्यम धूप का दौर जारी है। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि कोहरे के असर से बचाव जरूरी रहेगा।


दिन के समय हल्की धूप राहत जरूर देती है, लेकिन जैसे ही सूरज ढलता है, शीतलहर का असर बढ़ जाता है। कई जिलों में शाम होते ही तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है, जिससे लोगों को कंपकंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है। (Img: Google)



रात के समय पड़ रही कड़कड़ाती ठंड से आमजन को घरों में दुबके रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में यह ठंड और बढ़ सकती है। (Img: Google)



9 दिसंबर को प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन के समय तेज धूप निकलने की संभावना जताई गई है, हालांकि सुबह के समय कोहरा लोगों की रफ्तार धीमी कर सकता है। राजधानी लखनऊ में भी सुबह से ही कोहरे की चादर छाई रहने के संकेत मिले हैं। दोपहर तक हल्की धूप निकल सकती है। (Img: Google)



मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 दिसंबर को भी प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। इन दिनों सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाने की संभावना है। राहत की बात यह है कि इस अवधि के लिए किसी तरह की शीतलहर, बारिश या अन्य गंभीर चेतावनी जारी नहीं की गई है। 12 से 14 दिसंबर तक भी मौसम लगभग इसी तरह बना रहने की उम्मीद है। (Img: Google)



मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में हल्की गिरावट और बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। इन विक्षोभों के प्रभाव से दिन में धूप-छांव का दौर भी जारी रहेगा। हालांकि उनके आगे बढ़ते ही आसमान साफ हो जाएगा और तापमान में और गिरावट की संभावना बढ़ जाएगी। (Img: Google)



तराई क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा और धुंध की घनी परत देखने को मिल सकती है, जिससे सुबह का तापमान और नीचे जा सकता है। लखनऊ में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आ रहा है, जहां कभी-कभी बादल छा जाते हैं और कुछ देर बाद धूप निकल आती है। (Img: Google)
