हिंदी
23 PCS अफसरों का तबादला (Img- AI)
Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त और गतिमान बनाने के उद्देश्य से एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। शासन स्तर से जारी नवीनतम आदेश के तहत 23 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं।
इस प्रशासनिक सर्जरी में कई जिलों के अपर जिलाधिकारी (ADM), उपजिलाधिकारी (SDM), अपर नगर आयुक्त और विकास प्राधिकरणों के प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। वहीं कुछ अधिकारियों को नई तैनाती देने के साथ ही कुछ को प्रतीक्षारत सूची में भी डाला गया है।
तबादला सूची के अनुसार, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, आजमगढ़, लखीमपुर खीरी और प्रतापगढ़ जैसे प्रमुख जिलों में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। बृजेश कुमार सिंह को ADM (नगर) मेरठ से हटाकर मेरठ विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है।
नोएडा में प्रशासनिक फेरबदल: गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले
लवी त्रिपाठी को मेरठ नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पद से स्थानांतरित कर सहारनपुर का ADM (प्रशासन) नियुक्त किया गया है। संगीता देवी को ADM (प्रशासन) मुरादाबाद से ADM (नगर) अलीगढ़ और प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी को ADM (न्यायिक) हरदोई से ADM (प्रशासन) मुरादाबाद के पद पर भेजा गया है।
कृषि और मंडी परिषद से जुड़े पदों पर भी अहम बदलाव किए गए हैं। रामजी मिश्रा को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के उपनिदेशक पद से पदोन्नत/स्थानांतरित कर ADM (वित्त एवं राजस्व) लखनऊ का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। अनिरुद्ध प्रताप सिंह को ADM (वित्त एवं राजस्व) मुजफ्फरनगर से मंडी परिषद में उपनिदेशक बनाया गया है।
तबादला सूची
इसके अलावा गंभीर सिंह को आजमगढ़ से हटाकर मुजफ्फरनगर में ADM (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है, जबकि नरेंद्र सिंह को आजमगढ़ का नया ADM (वित्त एवं राजस्व) नियुक्त किया गया है।
शासकीय तबादला सूची में अयोध्या के ADM (नगर) किशुक श्रीवास्तव का नाम भी शामिल है, जिन्हें वर्तमान पद से हटाकर प्रतीक्षारत (वेटिंग) कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर, प्रतीक्षारत चल रहे अधिकारी अर्पित गुप्ता को बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाकर नई जिम्मेदारी दी गई है। बिजनौर के SDM विजय शंकर को महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुशीनगर का कुलसचिव नियुक्त किया गया है।
Location : Lucknow
Published : 3 October 2026, 2:11 PM IST