हिंदी
यूपी की सभी बड़ी खबर (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
नई दिल्ली Live Update: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली के Lodhi Estate में मौजूद हैं। SIR को लेकर कार्यकर्ताओं ने अपनी आपत्तियां और चिंताएं सामने रखीं। डाइनामाइट न्यूज़ की संवाददाता दीपिका तिवारी से खास बातचीत में सपा कार्यकर्ताओं ने क्या कहा, देखिए इस रिपोर्ट में।
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली के Lodhi Estate में मौजूद हैं। SIR को लेकर कार्यकर्ताओं ने अपनी आपत्तियां और चिंताएं सामने रखीं। देखिये डाइनामाइट न्यूज़ की संवाददाता दीपिका तिवारी से खास बात चीत में सपा कार्यकर्ताओं ने क्या कहा?
#SIR #SamajwadiParty #SPWorkers #INDIAAlliance #ElectionCommission #DelhiProtest #OppositionProtest #SIR #Parliament @samajwadiparty @INCIndia
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 6, 2026
रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र में युवा मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष दिलीप मौर्य पर कथित जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। खुरहटी गांव निवासी दिलीप शहर से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में कुछ बदमाशों ने उन्हें रोककर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दिलीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
राहुल गांधी का EC दफ्तर के पास धरना, INDIA ब्लॉक का CEC के खिलाफ मार्च

बदायूं के बिसौली तहसील स्थित परौली गांव के प्रसिद्ध श्री ठाकुर जी महाराज मंदिर के प्रबंधन को लेकर विवाद बढ़ गया है। व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता की मांग को लेकर ग्रामीणों ने भूख हड़ताल शुरू की है। ग्रामीण पिछले 16 वर्षों की मंदिर आय-व्यय और जमीन के किराये का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

बरेली के नवाबगंज में शिक्षिका सुधा की संदिग्ध मौत के बाद अंतिम संस्कार रोक दिया गया। सोमवार को सिंधैया नदी किनारे चिता तैयार थी, तभी ऑनर किलिंग की आशंका की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच में जहर के लक्षण और गले पर फंदे का निशान मिला है। मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए विसरा सुरक्षित किया गया। ऑनर किलिंग की पुष्टि नहीं हुई है।
प्रयागराज में कांग्रेस और भाजपा की होर्डिंग को लेकर सियासी तकरार चर्चा में है। कांग्रेस की होर्डिंग में ब्राह्मण, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों के साथ का संदेश दिया गया। जवाब में भाजपा ने नेहरू वंशज को लेकर पलटवार किया।
सुलतानपुर में अवधी गायक और यूट्यूबर संजय यदुवंशी के घर सोमवार देर रात पुलिस ने दबिश दी। कोतवाली नगर और धम्मौर थाने की संयुक्त टीम एक मुकदमे में वांछित बताए जा रहे संजय की तलाश में पहुंची थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिले। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच बातचीत व नोकझोंक का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आए।
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर मंगलवार तड़के भीषण हादसा हो गया। कंटेनर ने बाइक को रौंद दिया, जिससे मां और उसकी दो मासूम बेटियों की मौत हो गई। बाइक चला रहा पति गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक कंटेनर में फंस गई और जूतों के कार्टूनों में आग लग गई। पुलिस और दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
हाथरस के सासनी क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर 14 नंबर भट्टा के पास सोमवार रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को सासनी सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मुजफ्फरनगर में नई मंडी पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। सिसौना रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार बदमाश को रोकने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, उसने भागते समय बाइक गिरने के बाद टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई।
नई दिल्ली Live Update: SIR और चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष के विरोध के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, “बीजेपी सदस्यों को ही नागरिक मानता है आयोग...” अखिलेश यादव ने SIR को लेकर भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
Akhilesh Yadav on Election Commission: बीजेपी सदस्यों को ही नागरिक मानता है आयोग...- अखिलेश यादव
#AkhileshYadav #ElectionCommission #BJP #DynamiteNews @yadavakhilesh @samajwadiparty https://t.co/ohfwaP7Yob
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 6, 2026
मिर्जापुर के हलिया ब्लॉक के लहुरियादह गांव स्थित उच्चीकृत प्राथमिक विद्यालय के निर्माण में फिर अड़चन आ गई है। पूर्व IAS दिव्या मित्तल का वीडियो वायरल होने के बाद काम में तेजी आई थी। करीब 0.169 हेक्टेयर जमीन और ₹25.58 लाख बजट मिलने के बाद निर्माण शुरू हुआ, लेकिन अब वन विभाग की आपत्ति से प्रस्तावित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का काम दोबारा रुक गया है।
फतेहपुर के अलीपुर-हसनापुर मार्ग पर सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे विधायक ने हाथों से सड़क की परत उखाड़कर मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिकायत की बात कही। वहीं, अधिकारियों ने निर्माण को नई तकनीक और निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार बताया। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र के जटमलपुर गांव के पास सोमवार रात विवाद के दौरान युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, धनौती कला निवासी दीपक यादव का जटमलपुर निवासी अभिषेक कुशवाहा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। मामला बढ़ने पर अभिषेक ने दीपक की कमर के पास चाकू से वार कर दिया। गंभीर हालत में पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
भाजपा ने यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 8 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। सूची में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से प्रकाश पाल और गोपी कृष्ण पांडेय को जगह मिली है। श्रुति गंगवार का नाम भी क्षेत्र से जुड़ा है। 16 अक्टूबर को मतदान होगा। पार्टी की सूची में संगठनात्मक अनुभव और सामाजिक प्रतिनिधित्व पर जोर दिखता है।
Location : Lucknow
Published : 6 October 2026, 11:11 AM IST