Live Now

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश की हर बड़ी अपडेट, राजनीति से अपराध तक सबकुछ एक जगह

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 22 October 2026 , 12:27 PM
google-preferred

Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 22 Oct 2026 12:27 PM (IST)

      Rampur News: अखिलेश यादव का रामपुर दौरा, जौहर यूनिवर्सिटी के बाद आजम खान से करेंगे मुलाकात

      समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव जल्द रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की है। यूनिवर्सिटी से निकलने के बाद वह जिला जेल में आजम खान से मुलाकात करेंगे। इसके बाद आजम खान के परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर करीब चार बजे लखनऊ रवाना होंगे।

    • 22 Oct 2026 12:25 PM (IST)

      Ballia News: एमएलसी चुनाव से पहले पुलिस अलर्ट, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े निर्देश

      बलिया में 23 अक्टूबर को होने वाले स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर पुलिस लाइन में ब्रीफिंग हुई। डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह और एसपी ईराज राजा ने पुलिसकर्मियों को निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मतदाताओं के पहचान पत्र जांचने, प्रतिबंधित सामग्री रोकने और मतपेटिकाओं की निगरानी करने पर विशेष जोर दिया गया।

    • 22 Oct 2026 12:25 PM (IST)

      Bareilly Crime News: पुरानी रंजिश में डिलीवरी बॉय की हत्या, साथी घायल; 11 आरोपियों पर केस दर्ज

      बरेली के सुभाषनगर में बुधवार देर रात पुरानी रंजिश में डिलीवरी बॉय संजय सक्सेना की पीटकर हत्या कर दी गई। ड्यूटी से लौटते समय हमलावरों ने संजय और उसके साथी पर हमला किया। साथी घायल है। पुलिस ने मृतक की बहन की तहरीर पर 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया।

    • 22 Oct 2026 12:14 PM (IST)

      Fatehpur News: अंबेडकर प्रतिमा खंडित, प्रशासन ने गांव में तत्काल नई प्रतिमा स्थापित कराई

      फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र के गोपालपुर अंढेना गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी गई। सूचना पर भीम आर्मी के मंडल संयोजक एडवोकेट उपेंद्र कुमार पहुंचे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रशासन ने नई प्रतिमा स्थापित कराई और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    • 22 Oct 2026 12:07 PM (IST)

      Farrukhabad News: गंगा में बच्चों को नहलाते समय गहरे पानी में गया युवक, तलाश जारी

      फर्रुखाबाद के कायमगंज क्षेत्र के जीराऊ गांव में श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद गंगा घाट पर हादसा हो गया। बच्चों को नहलाने के दौरान 30 वर्षीय युवक गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी फैल गई।

    • 22 Oct 2026 12:06 PM (IST)

      Deoria News: दुकान के पीछे पेशाब करने पर विवाद, दो दुकानदारों में मारपीट से युवती घायल

      देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र स्थित महुआ पाटन बाजार में दुकान के पीछे पेशाब करने को लेकर दो दुकानदारों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें एक पक्ष की युवती घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया है।

    • 22 Oct 2026 12:05 PM (IST)

      Mainpuri News: एमएलसी चुनाव की तैयारियां पूरी, 25 मतदेय स्थलों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

      मैनपुरी में शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। गुरुवार को कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियां निर्धारित स्थलों के लिए रवाना हुईं। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी गणेश प्रसाद साहा की निगरानी में व्यवस्थाएं पूरी की गईं। जिले में 25 मतदेय स्थल और 12 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

    • 22 Oct 2026 12:05 PM (IST)

      Budaun News: ससुराल जा रहे बाइक सवार की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

      बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र में शिकारपुर-इब्राहिमपुरगढ़ी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह अपने गांव से ससुराल जा रहा था। रास्ते में पीआरवी 7854 के कर्मचारियों ने सड़क पर शव और पास में बाइक पड़ी देखी। पुलिस को सूचना देकर जांच शुरू कराई गई।

    • 22 Oct 2026 12:04 PM (IST)

      Budaun News: पत्नी का इलाज कराने आए व्यक्ति को रोडवेज बस ने कुचला, मौके पर मौत

      बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र में जिला अस्पताल के सामने गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। पत्नी का इलाज कराने आए मूलचंद (45) बीड़ी लेने निकले थे, तभी रोडवेज बस ने उन्हें कुचल दिया। उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    • 22 Oct 2026 12:02 PM (IST)

      Hathras News: डीएम ने खेत में पहुंचकर देखी धान की क्रॉप कटिंग, 14.780 किलो उपज मिली

      हाथरस के मुरसान ब्लॉक स्थित दयालपुर गांव में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने धान की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। निर्धारित मानकों के अनुसार फसल काटकर उपज का आकलन किया गया, जिसमें 14.780 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ। डीएम ने अधिकारियों को उत्पादन का सटीक आकलन पारदर्शी और वैज्ञानिक तरीके से करने के निर्देश दिए।

    • 22 Oct 2026 12:01 PM (IST)

      Kannauj Crime News: खेत में खून से लथपथ मिला वृद्धा का शव, हत्या की आशंका से जांच तेज

      कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के लाख गांव के पास गुरुवार को खेत में एक वृद्धा का खून से लथपथ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस हत्या समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

    • 22 Oct 2026 11:59 AM (IST)

      Basti News: अनियंत्रित कार ने दो बाइकों को रौंदा, मकान की दीवार तोड़कर पलटी

      बस्ती के नगर थाना क्षेत्र स्थित बसहवा गांव के पास गुरुवार देर रात करीब एक बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। बस्ती से अयोध्या जा रही अनियंत्रित कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार मकान की दीवार तोड़कर पलट गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए।

    • 22 Oct 2026 11:58 AM (IST)

      Basti Crime News: संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसी विवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी

      बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र के लोनियापार गांव में विवाहिता रिचा चौहान की आग से झुलसकर मौत हो गई। चीखें सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे आग की लपटों से घिरा देखा। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की आशंका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    • 22 Oct 2026 11:58 AM (IST)

      Raebareli News: पुलिया से टकराकर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, आग में जलकर राख

      रायबरेली के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक पुलिया से टकराकर पलट गया। टक्कर के बाद ट्रक में भीषण आग लग गई। चालक और क्लीनर ने शीशा तोड़कर बाहर निकलते हुए जान बचाई। देखते ही देखते पूरा ट्रक आग की चपेट में आकर जल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

    • 22 Oct 2026 11:57 AM (IST)

      Kasganj News: आगरा एमएलसी चुनाव में स्नातक सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, शिक्षक सीट पर भाजपा-सपा आमने-सामने

      आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। स्नातक सीट पर भाजपा, सपा और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच मुकाबला है। शिक्षक सीट पर भाजपा-सपा आमने-सामने हैं। चुनाव में कुल 25 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसे 2027 चुनाव से पहले अहम माना जा रहा है।

    • 22 Oct 2026 11:56 AM (IST)

      Agra News: इंसानों के मोक्षधाम में कुत्ते का दाह संस्कार, आगरा में विवाद

      आगरा के ताजगंज मोक्षधाम में कुत्ते का दाह संस्कार कराने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बजरंग दल के पूर्व महानगर संयोजक अनुपम पंडित ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। रसीद मांगने पर अभद्रता और धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Location :  Lucknow

Published :  22 October 2026, 11:53 AM IST

Advertisement