Live Now

UP Live News: देवरिया में डबल मर्डर से सनसनी, उन्नाव ‘बक्सा कांड’ का हुआ खुलासा, पढ़ें यूपी की सभी बड़ी खबर एक क्लिक में

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Updated : 21 October 2026 , 11:27 AM
google-preferred

Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 21 Oct 2026 11:27 AM (IST)

      फतेहपुर में महिला का मोबाइल और नकदी लूटकर बाइक सवार बदमाश फरार

      फतेहपुर जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित बिंदकी बस स्टॉप रोड पर बेखौफ बाइक सवार लुटेरों ने सरेशाम सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। पति का इंतजार कर रही एक महिला का बदमाश मोबाइल और उसके कवर में रखे 700 रुपये लूटकर फरार हो गए। सरेआम हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है, और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

    • 21 Oct 2026 11:16 AM (IST)

      अम्बेडकरनगर में शव मिलने से सनसनी

      अम्बेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के लखनडीह गांव का एक 24 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। बताया जा रहा है कि वह कल मेला देखने के लिए घर से निकला था, जिसके बाद आज सुबह उसका शव दूसरे गांव के बाहर बरामद हुआ। इस सनसनीखेज घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है।

    • 21 Oct 2026 11:15 AM (IST)

      बागपत में भैंसा बग्गी रेस के दौरान मोड़ पर बग्गी अनियंत्रित होकर पलटी

      बागपत जिले के खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में आयोजित भैंसा बग्गी रेस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार बग्गी मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बग्गी पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

    • 21 Oct 2026 11:14 AM (IST)

      लखीमपुर खीरीमें जागरण पंडाल में सांड घुसने से मची भगदड़

      लखीमपुर खीरी जिले के थाना खीरी अंतर्गत ओयल कस्बे में चल रहे एक जागरण पंडाल के दौरान अचानक एक सांड के घुस जाने से भारी हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई। इस अप्रत्याशित घटना में पंडाल में मौजूद बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर तुरंत चिकित्सीय सहायता प्रदान की जा रही है।

    • 21 Oct 2026 11:08 AM (IST)

      कानपुर के नौबस्ता में दशहरा मेले के दौरान बड़ा हादसा

      कानपुर के नौबस्ता स्थित धरीपुरवा में दशहरा मेले के दौरान रावण दहन से ठीक पहले एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में गुब्बारों में गैस भरने वाला सिलेंडर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। इस दुर्घटना में एक 6 साल की मासूम बच्ची समेत कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    • 21 Oct 2026 11:05 AM (IST)

      उन्नाव 'बक्सा कांड' का सनसनीखेज खुलासा

      उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मेरठ के 'ड्रम कांड' जैसी खौफनाक वारदात सामने आई है। हाईवे किनारे बक्से में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस जांच से चौंकाने वाला सच सामने आया है। आठ साल से साथ रह रही पत्नी ही इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड निकली। उसने मजदूरों की मदद से शव को ठिकाने लगाया था।

    • 21 Oct 2026 11:04 AM (IST)

      देवरिया में डबल मर्डर से सनसनी

      देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के पास बीती रात दो युवकों की निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों युवकों के खून से सने शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है।

Location :  Lucknow

Published :  21 October 2026, 11:00 AM IST

Advertisement