लखनऊ पहुंची एसटीएफ: शिवा शर्मा कांड के मुख्य आरोपी हजरतगंज कोतवाली में तलब, कोर्ट में पेशी आज

शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर नागपुर से लखनऊ लाया गया है। हजरतगंज कोतवाली में बयान दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

Updated : 22 October 2026, 12:01 PM IST
google-preferred

Lucknow: बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में उत्तर प्रदेश एसटीएफ और लखनऊ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस सनसनीखेज मामले की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश (तनवीर) को नागपुर से 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर सड़क मार्ग से लखनऊ लाया गया है। वर्तमान अपडेट के अनुसार, तीनों आरोपियों को सबसे पहले हजरतगंज कोतवाली लाया गया है, जहां पुलिस उनके बयान दर्ज करने की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। इसके बाद इन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

नागपुर से 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर गिरफ्तारी

बीते बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे नागपुर जिला और सत्र अदालत में मजिस्ट्रेट एस.डी. कामत की अदालत में तीनों आरोपियों को पेश किया गया था। कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद यूपी पुलिस और एसटीएफ ने श्रद्धा दुबे, रश्मि और ड्राइवर दानिश को 24 अक्टूबर तक के लिए 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर लिया। कानूनी मंजूरी के पश्चात पुलिस तीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से नागपुर से सीधे लखनऊ लेकर रवाना हुई।

Budaun Crime: पत्नी का इलाज कराने आया था पति, अस्पताल के सामने रोडवेज बस ने छीन ली जिंदगी

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला 9 अक्टूबर 2026 का है, जब लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट के एक फ्लैट से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिरने से कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने शिवा की लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या और ब्लैकमेल करने का मुकदमा दर्ज कराया था। परिवार के मुताबिक, श्रद्धा सोशल मीडिया के जरिए शिवा के संपर्क में आई थी और लगातार उसे प्रताड़ित कर रही थी।

फर्रुखाबाद में खौफनाक वारदात: पारिवारिक कलह में कलयुगी बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी

घटना को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर नेपाल भागने की साजिश रच रहे थे। भारत-नेपाल सीमा के पास उनकी लावारिस कार बरामद होने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे। इसी सुराग के आधार पर क्राइम ब्रांच और हजरतगंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इन्हें नागपुर से धर दबोचा। अब हजरतगंज कोतवाली में पूछताछ और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Location :  Lucknow

Published :  22 October 2026, 12:01 PM IST

Advertisement