हिंदी
बरेली में पुलिस लाइन और सिटी सेल से थानों तक बड़े फेरबदल (Img: Dynamite News)
Bareilly: बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। मंगलवार को छह पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए गए। इस बार मीरगंज से लेकर सीबीगंज और शेरगढ़ से विशारतगंज तक तैनाती बदली गई है। पांच निरीक्षकों और एक दरोगा को नई जिम्मेदारी मिली है। तबादला सूची सामने आते ही पुलिस महकमे में नई तैनातियों को लेकर हलचल शुरू हो गई।
मीरगंज के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार को सीबीगंज थाने की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक अजय प्रताप सिंह को अपराध थाना मीरगंज भेजा गया है। वहीं, अपराध थाना मीरगंज में तैनात निरीक्षक वरुण कुमार का तबादला अपराध थाना सीबीगंज कर दिया गया है।
शेरगढ़ थाने की कमान भी बदल दी गई है। सिटी सेल/पीआरओ में तैनात निरीक्षक मनोज कुमार को शेरगढ़ का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। अब तक पुलिस कार्यालय से जुड़े कामकाज देख रहे मनोज कुमार को अब थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विशारतगंज में भी थाना प्रभारी बदल दिया गया है। फरीदपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक उमेश कुमार राय को विशारतगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, विशारतगंज के अपराध थाने में तैनात निरीक्षक प्रमोद कुमार को क्षेत्राधिकारी हाईवे कार्यालय भेजा गया है।
Bareilly-Moradabad MLC Election Result: भाजपा के हरि सिंह ढिल्लों की लगातार दूसरी जीत
एसएसपी अनुराग आर्य की तबादला सूची में कुल छह पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। इनमें पांच निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक हैं। मीरगंज, सीबीगंज, शेरगढ़ और विशारतगंज में तैनाती बदलने के साथ पुलिस लाइन, सिटी सेल और अपराध थानों से भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। अब सभी पुलिसकर्मियों को अपने नए तैनाती स्थल पर कामकाज संभालना होगा।
Location : Bareilly
Published : 3 November 2026, 12:40 PM IST
Topics : bareilly news Bareilly Police Police department reshuffle Police Transfer List Uttar Pradesh News