गोरखपुर में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले: 17 अधिकारियों की नई तैनाती
जनपद गोरखपुर में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राज करन नय्यर के निर्देश पर जनपदीय बोर्ड की बैठक के बाद 17 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। यह तबादले जनहित में किए गए हैं और पुलिस विभाग की कार्यक्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से लागू किए गए हैं।