गोरखपुर में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले: 17 अधिकारियों की नई तैनाती

जनपद गोरखपुर में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राज करन नय्यर के निर्देश पर जनपदीय बोर्ड की बैठक के बाद 17 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। यह तबादले जनहित में किए गए हैं और पुलिस विभाग की कार्यक्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से लागू किए गए हैं।

Gorakhpur: जनपद गोरखपुर में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राज करन नय्यर के निर्देश पर जनपदीय बोर्ड की बैठक के बाद 17 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। यह तबादले जनहित में किए गए हैं और पुलिस विभाग की कार्यक्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से लागू किए गए हैं।

इस आदेश को संख्याःसीए-एसएसपी-टी-02/2025 के तहत जारी किया गया है, जिसकी प्रति पुलिस अधीक्षक नगर, उत्तरी, दक्षिणी, सुरक्षा, लाइन्स और संबंधित क्षेत्राधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजी गई है।

तबादला सूची के अनुसार, उपनिरीक्षक (उ0नि0) श्री शिवपूजन वर्मा को पुलिस लाइन से थाना शाहपुर, उ0नि0 श्री जय प्रकाश सिंह को पुलिस लाइन से थाना रामगढ़ताल, और उ0नि0 श्री राजीव कुमार सिंह को थाना खजनी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक (व0उ0नि0) थाना शाहपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी तरह, उ0नि0 श्री बलराम पाण्डेय को पुलिस लाइन में, उ0नि0 श्री संतोष कुमार सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी डांगीपार, और उ0नि0 श्री शमशेर यादव को थाना गगहा से थाना कोतवाली स्थानांतरित किया गया है।

अन्य तबादलों में उ0नि0 श्री अवधेश तिवारी को पुलिस लाइन से थाना रामगढ़ताल, उ0नि0 श्री नीरज कुमार सिंह को पुलिस लाइन में, उ0नि0 श्री योगेश यादव को पुलिस लाइन से थाना गीडा, और उ0नि0 श्री शैलेन्द्र सिंह यादव को पुलिस लाइन से थाना पिपराईच भेजा गया है। उ0नि0 श्री विवेक राज सिंह को थाना तिवारीपुर, उ0नि0 श्री राममूर्ती को थाना गीडा, उ0नि0 श्री रमापति यादव को थाना रामगढ़ताल, और उ0नि0 श्री रणजीत सिंह को थाना कोतवाली में तैनात किया गया है।

इसके अलावा, उ0नि0 श्री शिवप्रताप सिंह को थाना पिपराईच से थाना हरपुर बुदहट, उ0नि0 श्री बाबूराम को गोरखनाथ मंदिर सुरक्षा से पुलिस लाइन, और मुख्य आरक्षी (मु0आ0) मनोज यादव को पुलिस लाइन में नियुक्त किया गया है।

Gorakhpur News: पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल आरोपी गिरफ्तार

यह तबादले पुलिस विभाग में कार्यकुशलता और प्रशासनिक सुधार के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि नई तैनातियों से थानों और चौकियों में कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। एसएसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे नई जिम्मेदारियों को तत्काल प्रभाव से संभालें और जनहित में कार्य करें।

Crime in Gorakhpur: विदेश भेजने का सपना दिखाकर करता रहा खेल… गोरखपुर से गिरफ्तार हुआ ठगी का मास्टरमाइंड

Location :  Gorakhpur

Published :  22 August 2025, 9:43 PM IST

Advertisement