सुबह-सुबह धुआं और आसमान छूती लपटें, बरेली की वाडीलाल आइसक्रीम फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

बरेली के परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित वाडीलाल आइसक्रीम फैक्ट्री के गोदाम में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग पर दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पूरी तरह काबू पाया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 12 September 2026, 1:15 PM IST
google-preferred

Bareilly: बरेली परसाखेड़ा दो नंबर रोड स्थित वाडीलाल आइसक्रीम फैक्ट्री के गोदाम में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। गोदाम से धुआं उठता देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

सुबह नौ बजे लगी आग, तेजी से फैली लपटें

अग्निशमन अधिकारी संजीव के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब नौ बजे गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग लगने के बाद गोदाम में धुआं भर गया और लपटें तेजी से उठने लगीं। सूचना मिलते ही दमकल टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें - Bareilly: दो सगे भाइयों को दबंगों ने पीटकर किया घायल, मां ने लगाया ये आरोप

डेढ़ घंटे तक चला आग बुझाने का काम

दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। आग काफी तेज होने के कारण इसे काबू करने में करीब डेढ़ घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल टीम ने यह भी कोशिश की कि आग गोदाम के आसपास के हिस्सों तक न पहुंच सके।

यह भी पढ़ें - Bareilly Encounter: हत्या के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, तमंचा और चाकू बरामद

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

अग्निशमन अधिकारी संजीव ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आ रही है। हालांकि आग किस वजह से लगी, इसकी पूरी तस्वीर जांच के बाद ही साफ होगी। आग से गोदाम में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन अभी किया जा रहा है।

Location :  Bareilly

Published :  12 September 2026, 1:15 PM IST

Related News

Advertisement