हिंदी
यूपी के अलीगढ़ में एक मानवता का एक चौंकाने वाला चेहरा नजर आया है। जहर खाए एक शख्स ने जहर निगल लिया जिसे आनन फानन में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन पैसे के अभाव में निजी हास्पिटल के डाक्टरों ने युवक का इलाज करने से इंकार कर दिया। जिससे शख्स की तबीयत बिगड़ने लगी।
अलीगढ़ में जहर खाए शख्स को नही मिला इलाज
Aligarh: जनपद में बुधवार को मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आयी है। एक शख्स ने जहर निगल लिया। आनन फानन में शख्स को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन पैसे के अभाव में निजी हास्पिटल के डाक्टरों ने युवक का इलाज करने से इंकार कर दिया। इस बीच शख्स की तबीयत बिगड़ने लगी।
परिजनों ने आनन फानन में शख्स को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से डॉक्टरों ने शख्स की गंभीर हालत को देखते हुए जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया।
वाकया मडराक थाना इलाके के अलीपुर गाँव का है।
जानकारी के अनुसार शख्स के परिजन हॉस्पिटल स्टाफ से इलाज के लिए मिन्नत करते रहे लेकिन डाक्टरों को युवक पर दया नहीं आयी। हॉस्पिटल स्टाफ ने पैसों के अभाव में 20 मिनट तक ज़हर खाया मरीज तड़पने दिया और मेडिकल ले जाने की दे डाली सलाह दी। मामले का परिजनों ने जब वीडियो बनाना शुरु किया तो स्टाफ ने धमकी देकर मरीज को बाहर कर दिया। आनन फानन में परिजनों ने शख्स को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से डॉक्टरों ने शख्स की गंभीर हालत को देखते हुए जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया।
जानकारी के अनुसार शख्स ने गृह क्लेश के चलते जहर निगल लिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर जेएन मेडिकल कॉलेज किया रेफर। ज़हर खाये मरीज की हालत गंभीर होने के चलते जेएन मेडिकल कॉलेज किया रेफर किया गया। जिससे उसकी जान बच गई।
खबर अपडेट हो रही है...