हिंदी
यूपी पर आसमानी बदरी का पहरा (Img- Pinterest)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में कुदरत का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। प्रदेश भर में लगातार हो रही बारिश अब आफत का सबब बनने लगी है। नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, तो वहीं शहरों से लेकर गांवों तक जलभराव ने जनजीवन की रफ्तार रोक दी है।
इस बीच, मौसम विभाग ने आज (10 अगस्त) राज्य के ज्यादातर इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है। विभाग ने संवेदनशील 14 जिलों में भारी बारिश को देखते हुए 'यलो अलर्ट' जारी कर सतर्क रहने की सलाह दी है।
अगर आप आज किसी काम से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो मौसम का मिजाज जानना बेहद जरूरी है:
राजधानी लखनऊ: लखनऊ में सुबह से ही बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। दोपहर के बाद शहर के कई हिस्सों में कड़क के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
UP में मानसून ढाएगा तबाही का सितम: 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, तुरंत हो जाएं सतर्क!
नोएडा, गाजियाबाद व आगरा: पश्चिमी यूपी के इन प्रमुख शहरों में भी बारिश का दौर थमने वाला नहीं है। यहाँ दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी, जिससे अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा और लोगों को उमस से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, जालौन, हमीरपुर, झांसी, महोबा, बांदा, चित्रकूट और ललितपुर में कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।
UP Weather: प्रदेश में मानसून सक्रिय, यूपी के इन जिलों में होगी भारी बारिश
लगातार हो रही बारिश ने प्रदेश के पारे को नीचे गिरा दिया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा, जिससे मौसम तो सुहावना बना रहेगा लेकिन निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ सकती है।
Location : Lucknow
Published : 10 August 2026, 7:49 AM IST