अगले 48 घंटे संभलकर रहें यूपी वाले: आज 10 जिलों में आफत की बारिश, 30 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानिए आपके शहर का मौसम

यूपी में मानसून फिर से जोर पकड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज पश्चिमी यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश और 30 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। 1 अगस्त से राज्यभर में बारिश का दौर और तेज होने वाला है। जानिए अपने जिले का हाल।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 30 July 2026, 7:57 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में मानसून का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी है, वहीं कई इलाकों में अब मौसम का रुख चिंताजनक होता जा रहा है। मौसम विभाग ने आज, 30 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है।

पश्चिमी यूपी के 10 जिलों में रेड वार्निंग जैसा माहौल

मौसम विभाग के अनुसार आज सबसे ज्यादा असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और पीलीभीत में लगभग हर जगह मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में बारिश के साथ-साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

UP Weather Update: बस दो दिन और जमकर बरसेंगे बादल, 2 अगस्त से यूपी में कमजोर पड़ जाएगी मानसून की चाल

पूर्वांचल और बुंदेलखंड में कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिमी हिस्सों के मुकाबले पूर्वांचल और बुंदेलखंड के जिलों में राहत का माहौल रहेगा। वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही, चित्रकूट, बांदा और महोबा में आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं ललितपुर और सोनभद्र में तेज बारिश के आसार हैं। झांसी, कौशांबी, गोरखपुर, आजमगढ़ और मऊ जैसे जिलों में केवल एक-दो स्थानों पर ही बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।

घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम का हाल: 17 राज्यों पर मानसून मेहरबान भी और परेशान भी, अगले 5 दिन भारी

1 अगस्त से पूरे प्रदेश में मानसून की वापसी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटों के दौरान बारिश की रफ्तार में थोड़ी नरमी जरूर आ सकती है और शुक्रवार को लगभग पूरा प्रदेश 'ग्रीन जोन' में रहेगा। लेकिन यह शांति तूफान से पहले की साबित हो सकती है। 1 अगस्त से मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा और 4 अगस्त तक पूरे पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश का नया दौर शुरू होगा।

Location :  Lucknow

Published :  30 July 2026, 7:57 AM IST

Advertisement