UP में ठंड की दस्तक: 20 से अधिक जिलों में शीतलहर अलर्ट, तेजी से लुढ़केगा तापमान

उत्तर प्रदेश में ठंड तेजी से बढ़ रही है। IMD ने आगरा, मुरादाबाद, बरेली, कानपुर सहित 20 से अधिक जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। सुबह-शाम कोहरे की परत और उत्तरी हवाओं के चलते तापमान में अचानक गिरावट दर्ज हो रही है। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान और नीचे जा सकता है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 16 November 2025, 8:21 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में सर्दी अब अपने असली रंग दिखाने लगी है। पिछले कुछ दिनों से गिर रहे तापमान ने ठिठुरन बढ़ा दी है और सुबह-शाम कोहरे की चादर ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित करनी शुरू कर दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 20 से ज्यादा जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति बनने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ठंडी उत्तरी हवाओं और साफ आसमान के कारण तापमान में तेज गिरावट देखने को मिल रही है, जिसका असर अगले 48 घंटों तक बना रहेगा।

यूपी का आज का मौसम

राज्य में 16 नवंबर से शीतलहर चलने की स्थिति बन गई है। सुबह और देर शाम के समय हवा की रफ्तार बढ़ने से ठंड और ज्यादा चुभने लगी है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, सुबह फैला कोहरा सड़क यातायात को भी प्रभावित कर सकता है। हालांकि, दिन में गुनगुनी धूप से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

UP में कड़ाके की ठंड की दस्तक: 20 से अधिक जिलों में शीतलहर अलर्ट, तेजी से लुढ़केगा तापमान

कौन-कौन से जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट?

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, आगरा, इटावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कानपुर, कन्नौज, औरैया, फर्रुखाबाद, उन्नाव, हरदोई, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, रामपुर और मुरादाबाद में शीतलहर का असर तेज होगा। यहां सुबह तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की जा रही है और हवा की नमी के कारण कोहरा भी अधिक बन रहा है।

कानपुर बना सबसे ठंडा जिला

सर्दी के मामले में कानपुर इस समय सबसे आगे है। शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। पॉल्यूशन की मोटी परत के बीच कम तापमान ने यहां ठंड और बढ़ा दी है।

लखनऊ और नोएडा में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी लखनऊ में रविवार की सुबह हल्के कोहरे के साथ शुरू हुई। दिन चढ़ने पर हल्की धूप निकलने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का अनुमान है। नोएडा और गाजियाबाद में भी कोहरे का असर साफ दिख रहा है। इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब रहेगा।

UP Weather Update: बढ़ रही ठंड ने बढ़ाई दिक्कतें, मौसम विभाग ने जारी किया नया अलर्ट

आने वाले 7 दिन में और बढ़ेगी ठंड

IMD के अनुसार, अगले सप्ताह यूपी में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट हो सकती हैपहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानों में लगातार ठंडी हवाएं पहुंच रही हैं, जिससे शीतलहर का खतरा अधिक बढ़ गया है

मौसम वैज्ञानिकों की राय

BHU के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि फिलहाल राज्य में कोई बड़ी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, लेकिन उत्तर-पश्चिमी सूखी हवाएं लगातार चल रही हैं। यही हवाएं तापमान को तेजी से नीचे ला रही हैं और आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ने की पूरी संभावना है।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 16 November 2025, 8:21 AM IST