हिंदी
यूपी के कई शहरों में तेज हवाएं बारिश(फोटो सोर्स-इंटरनेट)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तपती गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन इसके साथ ही आंधी-तूफान और बारिश का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें, क्योंकि कब और कहां तेज बारिश या तूफान आ जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।
मौसम विभाग के अनुसार 4 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके कारण पूरे प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। 4 मई की सुबह से 5 मई की सुबह तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इसी प्रभाव के चलते दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी है।
Weather Update: उत्तर प्रदेश और बिहार में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी, IMD का बड़ा अपडेट
प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में आंधी, तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मेरठ, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर और लखनऊ समेत कई प्रमुख जिलों में तेज बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। कई स्थानों पर बिजली गिरने और ओलावृष्टि का भी खतरा बना हुआ है।
मौसम विभाग ने बताया है कि इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। हवा की गति झोंकों में बढ़कर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। खासकर तराई और पश्चिमी यूपी के इलाकों में भारी ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है, जिससे किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की जरूरत है।
लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, बरेली और प्रयागराज समेत कई जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। यह चेतावनी 4 मई सुबह 08:30 बजे से 5 मई सुबह 08:30 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं।
Deoria Weather Update: सुबह-सुबह बदला मौसम, तेज गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित
लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 5 मई को भी बारिश जारी रह सकती है, हालांकि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होकर करीब 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। 6 और 7 मई से मौसम साफ होने लगेगा और तापमान फिर से 33-34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ गिरने और बिजली के पोल उखड़ने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के दौरान खुले में जाने से बचें और सतर्क रहें।
Location : Lucknow
Published : 4 May 2026, 7:16 AM IST