Weather Update: यूपी में मौसम का कहर, 50 जिलों में आंधी तूफान बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले देखें ताजा हाल
उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। 50 से ज्यादा जिलों में आंधी, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने 4 से 5 मई तक विशेष सावधानी बरतने को कहा है। कई जगह बिजली गिरने और नुकसान की आशंका जताई गई है।