हिंदी
गोरखपुर पुलिस तबादला(Source:Google)
Gorakhpur: जनहित को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कुल 20 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करते हुए नई तैनाती दी गई है। इस बदलाव से जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की रणनीति साफ नजर आ रही है।
जारी सूची के मुताबिक निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव को पिपराइच से हटाया गया है, जबकि निरीक्षक विवेक त्रिवेदी को पुलिस लाइन से रामगढ़ताल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह को कैम्पियरगंज, प्रहलाद सिंह को गोला और राजकुमार सरोज को गगहा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सबसे अहम बदलावों में निरीक्षक जगदीश प्रसाद पाल को गगहा से हटाकर गुलरिहा का प्रभारी बनाया गया है, जबकि संतोष कुमार अवस्थी को बांसगांव की कमान दी गई है। उपनिरीक्षकों में भी व्यापक फेरबदल हुआ है। राकेश रोशन सिंह को गोला से शाहपुर, संजय कुमार मिश्रा को सहजनवा, गौरव वर्मा को राजघाट और प्रशांत पाठक को हरपुर बुदहट का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा विवेक कुमार मिश्रा को हरपुर बुदहट से मीडिया सेल में तैनात किया गया है, जबकि ज्ञानेन्द्र सिंह को राजघाट से पीपीगंज भेजा गया है। वहीं कई अधिकारियों को गैर जनपद स्थानांतरित किया गया है। इनमें निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, पंकज गुप्ता सहित उपनिरीक्षक महेश कुमार चौबे, अरुण कुमार सिंह, चंद्रभान सिंह और इत्यानंद पांडेय शामिल हैं। इन सभी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करते हुए नए जनपद में ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
खागा रेप कांड के मुख्य आरोपी बबलू सिंगरौर पर बड़ी कार्रवाई, पढ़ें पूरी खबर
पुलिस विभाग के इस बड़े फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों का स्पष्ट निर्देश है कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करें और आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें।
माना जा रहा है कि हाल के दिनों में अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक कसावट को लेकर यह निर्णय लिया गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में जिले में पुलिसिंग के तरीके में बदलाव देखने को मिल सकता है।
Location : Gorakhpur
Published : 1 May 2026, 3:44 AM IST
Topics : Bansgaon Gagaha Gorakhpur Pipraich uttar pradesh