गोरखपुर: “दूध लेने निकले, मौत से हुआ सामना”, ऐसे हुई सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
बांसगांव कस्बा बुधवार की सुबह उस वक्त दहल उठा, जब क्षेत्र के सम्मानित और लोकप्रिय व्यक्तित्व अशोक त्रिपाठी (60) की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर फैल गई। प्रतिदिन की तरह वह सुबह लगभग 7 बजे बांसगांव–मालहनपार मार्ग पर पैदल दूध लेने जा रहे थे।