पिपराइच में सनसनी: मामूली विवाद में मनबढ़ युवकों ने ले ली जान, गांव में मचा कोहराम
गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में मामूली विवाद ने बुधवार शाम खूनी रूप ले लिया। खेलने को लेकर हुए झगड़े के बाद दो युवकों ने 26 वर्षीय राहुल कुमार पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए।