हिंदी
UP Police Bharti 2026 में आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए फॉर्म सुधार का आखिरी मौका खुला। नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता और संपर्क जानकारी में सुधार कर सकते हैं। सुधार की अंतिम तिथि 3 फरवरी 2026 है।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में फॉर्म सुधार का आखिरी मौका (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Lucknow: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने फॉर्म में सुधार (Correction Window) का अवसर प्रदान किया है। इस दौरान अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन में हुई गलतियों को सही कर सकते हैं। यह सुधार प्रक्रिया केवल निर्धारित समय सीमा तक ही संभव है।
इस भर्ती अभियान के तहत राज्य में कुल 32,679 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। विभिन्न इकाइयों के लिए पद इस प्रकार हैं-
यूपी पुलिस की कंप्यूटर ग्रेड-A में नौकरी पाने का मौका, आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, तुरंत करें अप्लाई
इस भर्ती में विभिन्न जिलों और विभागों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं, ताकि राज्य के सभी क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए जा सकें।
UPPRPB ने स्पष्ट किया है कि करेक्शन विंडो के दौरान केवल कुछ ही जानकारियों में बदलाव किया जा सकता है। इसमें शामिल हैं-
यदि आवेदन फॉर्म सुधारते समय कोई तकनीकी या अन्य समस्या आती है, तो उम्मीदवार यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की हेल्पलाइन नंबर 1800 9110 005 पर संपर्क कर सकते हैं। हेल्पलाइन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
UPPRPB के अनुसार, करेक्शन विंडो 3 फरवरी 2026 सुबह 6 बजे तक खुली रहेगी। इसके बाद किसी भी प्रकार का आवेदन सुधार या संशोधन संभव नहीं होगा। इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते अपने फॉर्म की जांच और सुधार करना जरूरी है।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए यह सुधार का आखिरी मौका है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे फॉर्म में सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच करें और आवश्यक सुधार समय रहते करें। इस अवसर को हाथ से जाने न दें, क्योंकि अंतिम तारीख के बाद कोई संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।