UP PCS Result: यूपी पीसीएस का रिजल्ट घोषित, टॉप 10 में इन्होंने मारी बाजी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस का परिणाम रविवार रात को घोषित किया है। शीर्ष 10 रैंक में 6 बेटियों ने बाजी मारी है। जिसमें 4 उत्तर प्रदेश की हैं। परीक्षा में नेहा पांचाल ने टॉप किया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 30 March 2026, 3:03 AM IST
google-preferred

Prayagraj: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस का परिणाम रविवार रात को घोषित किया है। शीर्ष 10 रैंक में 6 बेटियों ने बाजी मारी है। परीक्षा में नेहा पांचाल ने टॉप किया है।

टॉप टेन की सूची

जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में नेहा पांचाल ने टॉप किया है। अनन्या त्रिवेदी को दूसरा स्थान, तीसरे स्थान पर अभय प्रताप सिंह, चौथे पर अनामिका मिश्रा, पांचवें पर नेहा सिंह, छठे पर दीप्ति वर्मा, सातवें पर पूजा तिवारी, आठवें पर अनुराग पांडे, नवें स्थान पर शुभम सिंह और दसवें स्थान पर आयूष पांडे चुने गए हैं।

नतीजे की सबसे बड़ी बात यह है कि शीर्ष सात में छह बेटियां हैं। 947 पदों के मुकाबले 932 पदों पर अभ्यर्थी चयनित हुए है।

लोक सेवा आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्य परीक्षा का परिणाम 4 फरवरी 2026 को जारी किया गया था। इसमें 2719 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया था। हाईकोर्ट में दाखिल याचिकाओं पर पारित आदेश के अनुपालन के क्रम में दो अन्य अभ्यर्थियों को भी साक्षात्कार के लिए औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया था।

बीजेपी अध्यक्ष Nitin Nabin ने सोशल मीडिया पर शेयर की ये भावुक पोस्ट, जानिए क्यों छलका उनका दर्द

इस तिथि को हुआ साक्षात्कार

साक्षात्कार 26 फरवरी से 23 मार्च तक आयोजित किए गए। इसमें 21 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसके बाद सिर्फ पांच दिन बाद अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया। कुल 24 प्रकार के पदों और सेवाओं के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। व्यवस्थाधिकारी पद की एक एवं व्यवस्थापक पद की 14 रिक्तियां उपयुक्त अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण खाली रह गईं।

आयोग के सचिव अशोक कुमार ने कहा कि परीक्षा के आधार पर अंतिम रूप से सफल घोषित किए गए जिन अभ्यर्थियों के नाम के आगे प्रोविजनल अंकित हैं, उनसे अपेक्षा की गई है कि वे निर्धारित तिथि तक वांछित अभिलेख अवश्य प्रस्तुत कर दें, वरना आयोग उनका चयन/अभ्यर्थन निरस्त कर देगा। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और श्रेणीवार/पदवार कटऑफ अंकों की सूचना जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी।

चयनित 932 अभ्यर्थियों में से 613 पुरुष और 319 महिलाएं

चयनित 932 अभ्यर्थियों में से 613 पुरुष और 319 महिलाएं हैं। महिलाओं की सफलता का प्रतिशत 34.22 है। इससे पहले पीसीएस 2023 में 251 चयनित अभ्यर्थियों में 167 पुरुष और 84 महिलाएं थीं। उसमें महिलाओं का सफलता प्रतिशत लगभग 33.46% था।

बीजेपी अध्यक्ष Nitin Nabin ने सोशल मीडिया पर शेयर की ये भावुक पोस्ट, जानिए क्यों छलका उनका दर्द

इस लिहाज से पीसीएस 2024 में पदों की संख्या बढ़ने के साथ ही महिलाओं की सफलता का ग्राफ भी बढ़ा है। कुल चयनित अभ्यर्थियों में 272 ओबीसी, 186 एससी व 22 एसटी हैं। चयनित अभ्यर्थियों की संस्तुतियां शीघ्र शासन को भेज दी जाएगी। चयन परिणाम लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Location : 
  • Prayagraj

Published : 
  • 30 March 2026, 3:03 AM IST

Advertisement