किस जिले में कटे लाखों वोटर और कहां अचानक बढ़ गई संख्या? पंचायत चुनाव की नई सूची ने चौंकाया

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद कई जिलों में मतदाताओं के आंकड़ों में बड़ा बदलाव सामने आया है। आजमगढ़ और गाजीपुर में सबसे अधिक नाम सूची से हटाए गए हैं, जबकि बलिया और लखीमपुर-खीरी में मतदाताओं की संख्या में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नए आंकड़े आगामी पंचायत चुनावों के राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 11 June 2026, 12:55 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद जारी आंकड़ों में कई जिलों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कुछ जिलों में लाखों मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, जबकि कई जिलों में नए मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

प्रशासन के अनुसार, जिन मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, उनमें मृतक, डुप्लीकेट, फर्जी और अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके मतदाता शामिल हैं।

आजमगढ़ और गाजीपुर में सबसे ज्यादा नाम कटे

पूर्वांचल के राजनीतिक रूप से अहम जिले आजमगढ़ में सबसे अधिक 8,19,646 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। हालांकि इस दौरान 7,59,299 नए मतदाता भी जोड़े गए। इसके बावजूद जिले में कुल 60,347 मतदाताओं की कमी दर्ज की गई। अब जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 35,76,287 रह गई है।

गाजीपुर में 7,15,668 नाम हटाए गए और 6,20,911 नए मतदाता जोड़े गए। इसके बाद जिले में कुल मतदाता संख्या 29.06 लाख से घटकर 28.11 लाख रह गई। यहां कुल 94,757 मतदाताओं की कमी दर्ज की गई, जो प्रदेश में सबसे अधिक है।

आगरा, मैनपुरी और एटा में भी घटे वोटर

आगरा में 4,39,620 मतदाताओं के नाम हटाए गए, जबकि 4,16,326 नए मतदाता जुड़े। जिले में कुल 23,294 मतदाताओं की कमी हुई।

मैनपुरी में 3,07,024 नाम कटे और 2,13,817 नए मतदाता जोड़े गए। इससे जिले में 93,207 मतदाता कम हो गए। वहीं एटा में 2,63,053 नाम हटाए गए और 2,39,624 नए मतदाता जुड़े, जिससे कुल 23,429 मतदाताओं की कमी दर्ज हुई।

Tech Tips: क्या आपके घर का WiFi भी देने लगा है स्लो स्पीड? बस यह एक छोटा सा काम करते ही दौड़ने लगेगा इंटरनेट

बलिया और खीरी में बढ़े सबसे ज्यादा मतदाता

इसके विपरीत कई जिलों में मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली। बलिया में सबसे अधिक 1,60,376 नए मतदाता बढ़े हैं। लखीमपुर-खीरी में 1,38,223 नए मतदाता जुड़ने के बाद कुल संख्या 28.87 लाख पहुंच गई।

सिद्धार्थनगर में 1,23,162 और कुशीनगर में 1,20,011 नए मतदाता बढ़े हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन जिलों में बढ़ी मतदाता संख्या पंचायत चुनाव के परिणामों को प्रभावित कर सकती है।

गाजियाबाद के लोनी में ‘सूर्या हत्याकांड’ जैसा खूनी खेल, मजार के पास युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

जौनपुर बना सबसे बड़ा मतदाता जिला

मतदाता संख्या के लिहाज से जौनपुर प्रदेश में पहले स्थान पर है। जिले में कुल 36.97 लाख मतदाता हैं। इसके बाद आजमगढ़ (35.76 लाख), प्रयागराज (34.95 लाख) और सीतापुर (31.18 लाख) का स्थान है।

नई मतदाता सूची ने पंचायत चुनाव से पहले कई जिलों के राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है। अब सभी दलों की नजर इन बदले हुए आंकड़ों पर टिकी हुई है।

Location :  Lucknow

Published :  11 June 2026, 12:55 PM IST

Advertisement