गाजियाबाद के लोनी में ‘सूर्या हत्याकांड’ जैसा खूनी खेल, मजार के पास युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

लोनी थाना क्षेत्र में खोड़ा के सूर्या हत्याकांड जैसी दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। मलिक सिटी में एक मजार के पास 21 वर्षीय सैलून संचालक तस्लीम की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश के इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 11 June 2026, 12:09 PM IST
google-preferred

Ghaziabad : गाजियाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में सूर्या हत्याकांड जैसी वारदात हुई है। कुछ युवक एक व्यक्ति को घर से बुलाकर ले गए और मजार के पास चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और कार्रवाई कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 21 साल के तस्लीम के रूप में हुई है। तस्लीम एक सैलून चलाता था। तस्लीम के पिता असगर ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात करीब 9:30 बजे कुछ लोग उनके घर आए और उनके बेटे को बुलाकर ले गए। उसके बाद मलिक सिटी के पास स्थित मजार के पास सभी लोग गए। वहां पर पहले उनके बेटे के साथ मारपीट की गई और फिर चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया।

Ghaziabad Fire News: साहिबाबाद की टायर फैक्टरी में लगी भीषण आग, मंदिर की दीवार तोड़कर पाया गया काबू

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

गंभीर हालत में पहले तस्लीम को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मेमो मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भाई की भी हत्या हुई थी

बताया जा रहा है कि तस्लीम के पिता ने इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। इस मामले में लोनी के एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। जांच में पता चला है कि वर्ष 2025 में तस्लीम के भाई की भी हत्या हुई थी।

Location :  Ghaziabad

Published :  11 June 2026, 12:05 PM IST

Advertisement