UP News: एक पेड़ मां के नाम क्षेत्र में चला वृक्षारोपण अभियान, पढ़ें पूरी खबर

वन महोत्सव सप्ताह (1 जुलाई से 7 जुलाई) के तहत जालौन रेंज के चुर्खी वन क्षेत्र में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। ऐसे में एक पेड़ मां के नाम लगाने के प्रति जागरूक किया गया।

Post Published By: Deepika Tiwari
Updated : 3 July 2025, 8:04 PM IST
google-preferred

जालौन: उत्तर प्रदेश के  जालौन में  वन महोत्सव सप्ताह (1 जुलाई से 7 जुलाई) के तहत जालौन रेंज के चुर्खी वन क्षेत्र में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम ने लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, वन महोत्सव सप्ताह (1 जुलाई से 7 जुलाई) के तहत जालौन रेंज के चुर्खी वन क्षेत्र में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सैकड़ों की संख्या में पौधे रोपे गए।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक लिया भाग

जानकारी  के मुताबिक, कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय वनाधिकारी हरीकिशोर शुक्ला और उप क्षेत्रीय वनाधिकारी मुबारक अली ने किया। इस दौरान वनरक्षक अजीत कुमार, पुनीत कुमार, जितेंद्र प्रताप सिंह, माली परशुराम और राघवराम सहित वन विभाग की टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। ब्लॉक प्रमुख महेबा दुर्गेश प्रताप सिंह, चुर्खी ग्राम प्रधान तुलसीराम, सिकरी प्रधान बाबाई और प्रधान अरविंद कुशवाहा ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

वृक्षों के महत्व को समझाने का कार्य

इस अभियान के तहत सैकड़ों की संख्या में पौधे रोपे गए जिनमें प्रमुख रूप से सागौन, अशोक, जामुन, शीशम, नीम और कदंब के पौधे शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया। क्षेत्रीय वनाधिकारी हरीकिशोर शुक्ला ने बताया कि वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत पूरे जालौन रेंज में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। जनता से अपील है कि वे इस अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनें।“एक पेड़ मां के नाम” जैसे भावनात्मक अभियान ने ग्रामीणों को गहराई से छूते हुए वृक्षों के महत्व को समझाने का कार्य किया। आयोजन के दौरान पर्यावरण के प्रति लोगों में उत्साह और जागरूकता देखने को मिली।

इटावावासियों के लिए खुशखबरी: इटावा सफारी में टाइगर सफारी की होगी शुरुआत, पर्यटकों की संख्या में होगा इजाफा

UP News: चंदौली में वनवासियों पर दबंगों का कहर, तोड़ी झोपड़ी, लगाई आग, थाने में नहीं हुई सुनवाई

इटावावासियों के लिए खुशखबरी: इटावा सफारी में टाइगर सफारी की होगी शुरुआत, पर्यटकों की संख्या में होगा इजाफा

 

Location : 

Published :