Live Now

UP Live News: हापुड़ में चलती कार में युवती के साथ दुष्कर्म, राहुल गांधी का प्रयागराज जाने का रास्ता साफ, पढ़ें सभी बड़ी खबर

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Updated : 7 August 2026 , 9:51 AM
google-preferred

Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 07 Aug 2026 09:51 AM (IST)

      UP Live Update: राम मंदिर गबन मामले में आरोपी सुभाष श्रीवास्तव के पेंशन खाते की रिपोर्ट दाखिल नहीं

      अयोध्या में राम मंदिर राम धन गबन मामले से जुड़े आरोपी सुभाष श्रीवास्तव के पेंशन खाते की बैंक सत्यापन रिपोर्ट भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट में दाखिल नहीं हो सकी। विशेष अभियोजन अधिकारी के समय मांगने पर विशेष न्यायाधीश ने 11 अगस्त की तारीख तय की है। सुभाष फिलहाल जेल में बंद हैं।

    • 07 Aug 2026 09:49 AM (IST)

      UP Live Update: रायबरेली में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और तीन गिरफ्तार

      रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जबकि तीन अन्य बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके से 12.80 किलो चांदी के आभूषण और दो तमंचे भी बरामद किए गए हैं।

    • 07 Aug 2026 09:46 AM (IST)

      UP Live Update: फर्जी दस्तावेज मामले में पाकिस्तानी महिला को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत

      इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मेरठ में पिछले 35 साल से रह रही पाकिस्तानी महिला सबा मसूद को फर्जी दस्तावेज और वोटर आईडी मामले में जमानत दे दी है। सबा एक ब्रॉडबैंड कारोबारी की पत्नी हैं। इससे पहले शिकायतकर्ता ने सबूत देकर उन्हें आईएसआई एजेंट की बेटी बताया था।

    • 07 Aug 2026 08:39 AM (IST)

      UP Live Update: प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा अतीक का बेटा

      प्रयागराज के चर्चित कसारी-मसारी कब्रिस्तान में एक बार फिर मातम और सुरक्षा के कड़े इंतजाम नजर आ रहे हैं। माफिया अतीक अहमद को जहां इसी कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया था, वहीं अब उसके बेटे अबान को भी इसी जमीन पर दफनाया जाएगा। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

    • 07 Aug 2026 08:38 AM (IST)

      UP Live Update: अलीगढ़ में चार होटलों पर रेड, देह व्यापार का भंडाफोड़

      अलीगढ़ में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रोरावर के होटल गैलेक्सी, वेलकम, गभाना के महादेव होटल समेत चार होटलों पर एक साथ छापेमारी की। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि इस कार्रवाई में होटल संचालकों सहित 15 युवक और 6 से अधिक युवतियां पकड़ी गईं, जिन पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

    • 07 Aug 2026 08:36 AM (IST)

      UP Live Update: आगरा में आवारा कुत्तों का आतंक, बंदर की मौत

      आगरा के कमला नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि 6-7 कुत्तों के झुंड ने एक बंदर पर हमला कर उसकी जान ले ली। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है। इस घटना के बाद से छोटे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर पूरे इलाके में भारी दहशत का माहौल है।

    • 07 Aug 2026 08:34 AM (IST)

      UP Live Update: लखनऊ केजीएमयू में आग से टला बड़ा हादसा

      लखनऊ के केजीएमयू के जनरल सर्जरी विभाग के बेसमेंट में स्थित बिजली के बोर्ड में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते फायर उपकरणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ और स्थिति सामान्य होने पर उन्हें वार्ड में वापस लौटा दिया गया।

    • 07 Aug 2026 08:33 AM (IST)

      UP Live Update: देवरिया में साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

      देवरिया की गौरीबाजार पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 23 नामजद हैं। पुलिस ने इनके पास से 52 हजार रुपये नकद, 5 एटीएम कार्ड, बैंक की मुहर और 2 पीओएस मशीनें जब्त की हैं। ये शातिर म्यूल अकाउंट से ठगी कर डिजिटल करेंसी खरीदते थे।

    • 07 Aug 2026 08:32 AM (IST)

      UP Live Update: सीएम योगी आज अंबेडकरनगर को देंगे 706 करोड़ की सौगात

      लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अंबेडकरनगर का दौरा करेंगे, जहां वे जलालपुर, आलापुर और टांडा विधानसभा क्षेत्रों के लिए 706 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। रामनगर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सीएम योगी शिरकत कर जनता को बड़ी सौगात सौंपेंगे।

    • 07 Aug 2026 08:30 AM (IST)

      UP Live Update: रायबरेली में मामूली कहासुनी पर मारपीट

      रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र से मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच हुई खूनी मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान की जा रही है।

    • 07 Aug 2026 08:30 AM (IST)

      UP Live Update: प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम को हरी झंडी

      प्रयागराज के केपी ग्राउंड में 8 अगस्त को होने वाले राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम 'गूंज' का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। केपी ट्रस्ट ने अपना निरस्तीकरण आदेश वापस लेते हुए कड़ी शर्तों के साथ दोबारा अनुमति दे दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा खेल मैदान की सुरक्षा और नियमों के पालन का लिखित आश्वासन देने के बाद यह फैसला लिया गया है।

    • 07 Aug 2026 08:29 AM (IST)

      UP Live Update: हापुड़ में कार सवार दरिंदों का खौफनाक कांड

      हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में विश्वविद्यालय जा रही एक बीटेक छात्रा के साथ पिस्टल के बल पर चलती कार में दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी के लगातार खौफ और धमकियों के कारण पीड़िता ने अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी। इस गंभीर घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

Location :  Lucknow

Published :  7 August 2026, 8:22 AM IST

Advertisement