हिंदी
हत्या के मामले में भाकपा का प्रदर्शन,
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आज भाकपा (माले) के नेतृत्व में धार्मिक उन्माद ,जातीय हिंसा ऊंचाहार में हुई भीड़ हत्या के विरुद्ध विशाल प्रतिवाद प्रदर्शन किया गया।
क्या है पूरी खबर?
जानकारी के मुताबिक, भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य सचिव सुनील मौर्या ने कहा कि 2 अक्टूबर 2025 को ऊंचाहार थाना क्षेत्र में एक दलित युवक की पीट पीट कर भीड़ द्वारा हत्या कर दी गई। इस घटना ने प्रशासनिक अक्षमता ,पुलिसिया लापरवाही को स्पष्ट किया। यह भाजपा द्वारा देश मे भीड़ हत्याओं की संस्कृति को स्थापित किया गया है। उसी कड़ी का हिस्सा है।
अपराध को कमतर आंकने की कार्यवाही
उन्होंने कहा कि इस अमानवीय क्रूर और जघन्य घटना में गदागंज और ऊंचाहार थाना पुलिस की भूमिका जगजाहिर है। इस भीड़ हत्या में दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस ,पुलिस सचल दल बराबर के भागीदार हैं।
Road Accident: गोरखपुर में स्कूल जा रही मासूम की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
उनके निलंबन और स्थानांतरण के जरिए उनके अपराध को कमतर आंकने की कार्यवाही की जा रही हैं। यही नहीं राजनीतिक प्रभाव में कुछ लोगों को बचाने की भी कार्यवाही की सूचनाएं हैं।
हत्या में शामिल सभी को चिन्हित कर गिरफ्तारी
जानकारी के मुताबिक, भाकपा (माले) नेता ने दोनो थाना क्षेत्रों की पुलिस कर्मियों को इस भीड़ हत्या के आपराधिक मुकदमे में सह अभियुक्त बनाये जाने ,वीडियो बनाने वाले, उकसाने वाले तथा कई चरण में हुई पिटाई और हत्या में शामिल सभी को चिन्हित कर गिरफ्तारी किये जाने और जिले में सिलसिलेवार दलित हत्याओं , महिलाओं के साथ बलात्कार ,हत्या ,उत्पीड़न को रोकने में प्रशासनिक ढिलाई की समीक्षा की जाए तथा ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए सक्षम कदम उठाए जाने की मांग की।
Location : Raebareli
Published : 8 October 2025, 4:52 PM IST
Topics : CPI protests Murder Case Raebareli UP News