बच्चों के लिए खाना लेने निकला था पिता… लेकिन रास्ते में घात लगाए बैठे थे हमलावर, फिर जो हुआ दहला देगा

अंबेडकरनगर में सऊदी अरब से दो दिन पहले लौटे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। युवक बच्चों के लिए खाना लेने निकला था, तभी कैफे पर मौजूद लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 10 August 2026, 10:30 AM IST
google-preferred

Ambedkar Nagar: अंबेडकरनगर के जलालपुर इलाके में सऊदी अरब से नौकरी कर दो दिन पहले घर लौटे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान नगपुर निवासी ध्रुव गुप्ता के रूप में हुई है। रविवार रात वह बच्चों के लिए खाने का सामान लेने घर से निकला था।

कैफे पर पहले से मौजूद थे चार लोग

परिजनों के अनुसार, ध्रुव गुप्ता रविवार रात करीब 10:30 बजे मोहल्ले के मुकुंद कैफे पहुंचे थे। आरोप है कि वहां निखिल अग्रहरी, करन अग्रहरी, उसका भाई दीपक अग्रहरी और एक अन्य व्यक्ति पहले से मौजूद थे।

परिजनों का आरोप है कि ध्रुव को देखते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। करीब डेढ़ वर्ष पुराने विवाद का हवाला देते हुए कथित तौर पर हिसाब चुकता करने की बात कही गई। विरोध करने पर चारों ने ध्रुव के साथ मारपीट शुरू कर दी।

जान बचाकर घर की तरफ भागे

परिजनों के मुताबिक, आरोपियों ने ध्रुव को लात-घूंसों से जमकर पीटा। गंभीर रूप से घायल होने के बाद ध्रुव किसी तरह वहां से निकलकर घर की ओर भागे। घर के पास पहुंचने पर उन्होंने अपने भाई अमित, चाचा बजरंगी और पड़ोसी अभिषेक को घटना की जानकारी दी।

परिजनों ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन ध्रुव की हालत लगातार बिगड़ती चली गई।

Chandauli: जिस युवक की 5 दिन से तलाश थी, उसकी गंगा में मिली लाश… परिजनों के आरोप से उलझी मौत की गुत्थी

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हालत गंभीर होने पर परिजन ध्रुव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगपुर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

सऊदी अरब से 7 अगस्त को घर लौटे ध्रुव की महज दो दिन बाद मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुराने विवाद में हत्या का आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया है कि करीब डेढ़ साल पुराने विवाद की रंजिश के चलते ध्रुव को निशाना बनाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रार्थना पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपों और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Location :  Ambedkar Nagar

Published :  10 August 2026, 10:30 AM IST

Related News

Advertisement