यूपी में फिर लौटा मानसून: 7 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। इटावा समेत कई जिलों में झमाझम बारिश से पारा गिरा और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने सोनभद्र, सहारनपुर समेत 7 जिलों में ऑरेंज और 18 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जानिए पूरा अपडेट।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 28 July 2026, 7:48 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश के लोगों को लंबे समय से जिस राहत का इंतजार था, वह आखिरकार सोमवार को मिल ही गई। प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर जबरदस्त वापसी की है। तराई से लेकर बुंदेलखंड तक के कई इलाकों में तेज गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिससे पिछले कुछ दिनों से जारी चिपचिपी उमस और चुभती गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। बारिश होते ही प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पारा तेजी से नीचे लुढ़क गया।

इटावा में सबसे ज्यादा बरसे बादल

सोमवार को बारिश का सबसे ज्यादा असर इटावा जिले में देखने को मिला, जहां सबसे अधिक 42 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा सिद्धार्थनगर में 28.6 मिमी और हमीरपुर में 28 मिमी पानी बरसा। राजधानी लखनऊ में भी दोपहर बाद बादलों का डेरा जमा और कई हिस्सों में 9.4 मिमी बारिश हुई। इससे लखनऊ के अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट आई और मौसम बेहद सुहावना हो गया।

बंगाल की खाड़ी में बनी प्रणाली ने बढ़ाई हलचल

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की रेखा (ट्रफ) एक बार फिर उत्तर भारत की ओर खिसक रही है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र और मजबूत हो गया है।

यूपी पर मानसून एक्सप्रेस मेहरबान: आज से लखनऊ-वाराणसी समेत 60 जिलों में झमाझम बारिश, उमस से मिलेगी राहत

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इन दो मौसमी प्रणालियों के एक साथ सक्रिय होने से मंगलवार से 30 जुलाई तक राज्यभर में बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।

सावधान! 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम की गंभीरता को देखते हुए मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए सोनभद्र, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

UP में थमा नहीं है मानसून! 28 जिलों में येलो अलर्ट, 27 जुलाई से शुरू होगा झमाझम बारिश का दूसरा राउंड

वहीं प्रयागराज, बांदा, पीलीभीत, झांसी और मेरठ समेत 18 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के 61 अन्य जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली (वज्रपात) गिरने का खतरा जताया गया है, इसलिए लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

Location :  Lucknow

Published :  28 July 2026, 7:48 AM IST

Related News

Advertisement