UP में थमा नहीं है मानसून! 28 जिलों में येलो अलर्ट, 27 जुलाई से शुरू होगा झमाझम बारिश का दूसरा राउंड

उत्तर प्रदेश में मानसून की सुस्ती के बीच आज 28 जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है। 27 जुलाई से प्रदेश में झमाझम बारिश का नया दौर शुरू होगा। सरयू समेत कई नदियाँ उफान पर हैं। जानिए अपने शहर के मौसम का हाल।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 25 July 2026, 7:54 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम के मिज़ाज में उतार-चढ़ाव जारी है। धूप और छाँव के खेल के बीच भले ही बारिश की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी हो, लेकिन मानसून का खतरा अभी टला नहीं है। राजधानी लखनऊ से लेकर नोएडा तक आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा है। मौसम विभाग ने आज यानी 25 जुलाई को प्रदेश के 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आज कहां-कहां बरसेंगे बदरा?

मौसम विभाग के अनुसार, आज पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, उन्नाव और अलीगढ़ जैसे जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं पूर्वांचल के प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर और जौनपुर समेत 10 जिलों में मेघ गर्जन के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

दिल्ली से महाराष्ट्र तक आंधी-तूफान का कहर: गोदावरी उफान पर, यूपी-बिहार सहित कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट!

नदियों में उफान, तटवर्ती इलाकों में बढ़ा खतरा

बीते दिनों हुई तेज बारिश का असर अब नदियों के जलस्तर पर साफ दिख रहा है। गंगा, यमुना और सरयू नदियाँ उफान पर हैं। बाराबंकी में सरयू नदी का पानी खतरे के निशान के बेहद करीब पहुँच गया है, जिससे निचले और तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन ने लोगों को नदियों और नालों के करीब न जाने की सलाह दी है।

मानसून का प्रचंड तांडव: 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश और 80 किमी रफ्तार से आंधी का बड़ा अलर्ट

27 जुलाई से शुरू होगा झमाझम का दौर

अगर आप सोच रहे हैं कि बारिश का दौर खत्म हो गया है, तो सतर्क हो जाइए। 26 जुलाई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा और धूप निकलने पर उमस परेशान कर सकती है। लेकिन 27 जुलाई से मानसून एक बार फिर पूरी ताकत के साथ एक्टिव होने जा रहा है। 28 से 30 जुलाई के बीच पूरे प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है, खासकर पूर्वी यूपी में बादलों की जोरदार आफत देखने को मिल सकती है।

Location :  Lucknow

Published :  25 July 2026, 7:54 AM IST

Related News

Advertisement