बृजमनगंज ब्लॉक में भारी बवाल, BDO और पंचायत सचिवों के बीच तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

महराजगंज के बृजमनगंज विकास खंड कार्यालय में मंगलवार को खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत शुक्ला और ग्राम पंचायत सचिवों के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सचिवों ने बीडीओ पर अभद्र भाषा और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से सामूहिक शिकायत करने का निर्णय लिया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 16 June 2026, 8:05 PM IST
google-preferred

Brijmanganj: विकास खंड कार्यालय बृजमनगंज में मंगलवार को ग्राम पंचायत सचिव और खंड विकास अधिकारी (BDO) कृष्णकांत शुक्ला के बीच हुए कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सचिवों ने बीडीओ पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है, जबकि बीडीओ ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।

कार्यालय में एकजुट हुए सचिव

वायरल वीडियो में कई सचिव एकजुट होकर बीडीओ से सवाल-जवाब करते नजर आ रहे हैं। सचिवों का आरोप है कि बीडीओ अक्सर कर्मचारियों के साथ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हैं। इसी बात को लेकर आज मंगलवार को कार्यालय में माहौल गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। कुछ समय के लिए कार्यालय परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

BDO के रवैये से नाराज दिखे कर्मचारी

सचिव हेमंत कुमार,आनंद पांडेय, अरुण कुमार,अतुल कुमार,अशोक कुमार,सर्वजीत गुप्ता और देवव्रत सिंह सहित अन्य कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि यह पहली घटना नहीं है। उनका कहना है कि पूर्व में भी बीडीओ के व्यवहार को लेकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है,लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों का आरोप है कि बार-बार होने वाले ऐसे व्यवहार से कार्यालय का माहौल प्रभावित हो रहा है और कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है।

Brijmanganj: वसीयत के 6 दिन बाद सुखनी देवी की संदिग्ध मौत, कोर्ट के आदेश के बावजूद अबतक आरोपी आजाद

सचिव करेंगे सामूहिक शिकायत

मामला बढ़ता देख सहायक पंचायत अधिकारी गुलाब पाठक ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद सचिवों ने बैठक कर उच्चाधिकारियों को सामूहिक शिकायत भेजने तथा मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया।

BDO कृष्णकांत शुक्ला का पलटवार

वहीं खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत शुक्ला ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि आरोप पूरी तरह तथ्यहीन और बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि उच्चाधिकारी मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करते हैं।

Location :  Brijmanganj

Published :  16 June 2026, 8:05 PM IST

Related News

Advertisement