Live Now

UP Live News: उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर एक जगह, पढ़ें यूपी का LIVE ब्लॉग

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 27 September 2026 , 8:13 AM
google-preferred

Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 27 Sep 2026 08:13 AM (IST)

      महराजगंज Live Update: गंडक का बढ़ता पानी बना आफत

      नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश और गंडक बैराज से बढ़े पानी के डिस्चार्ज ने महराजगंज के निचलौल और सोहगीबरवा क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। सोहगीबरवा के शिकारपुर गांव में करीब आधे हिस्से में पानी भर गया है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाकर ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

    • 27 Sep 2026 08:11 AM (IST)

      देवरिया Live Update: मूसलाधार बारिश के बीच देर रात सड़कों पर उतरे डीएम

      देवरिया में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी शनिवार देर रात करीब 9 बजे शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंचे। उन्होंने कचहरी, सुभाष चौक, हनुमान मंदिर रोड, सूरज मल्टीप्लेक्स के सामने और कतरारी चौराहे पर जलभराव व जल निकासी की स्थिति देखी। अधिकारियों को तत्काल पानी निकालने और लगातार निगरानी के निर्देश दिए।

    • 27 Sep 2026 08:09 AM (IST)

      मिर्जापुर Live Update: हत्या के मामले में SO विंध्याचल के खिलाफ NBW जारी

      मिर्जापुर में सपा नेता प्रियांशु ओझा की हत्या के मामले में गवाही के लिए लगातार सात बार कोर्ट में अनुपस्थित रहने पर SO विंध्याचल अजीत सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। अजीत सिंह इस मामले में तत्कालीन विवेचक और गवाह हैं। हत्या कटरा कोतवाली क्षेत्र की हरना की गली में हुई थी।

    • 27 Sep 2026 08:08 AM (IST)

      मिर्जापुर Live Update: नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर निरीक्षण

      मिर्जापुर में 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले नौ दिवसीय नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विंध्याचल क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर कॉरिडोर, कोतवाली रोड, पुरानी वीआईपी रोड और पक्का घाट मार्ग पर साफ-सफाई, बैरीकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। घाटों पर अस्थायी शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था भी समय से पूरी करने को कहा गया।

    • 27 Sep 2026 07:24 AM (IST)

      Lucknow Live Update: सितंबर की बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड

      लखनऊ में सितंबर महीने की बारिश ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। शनिवार को हनुमान सेतु क्षेत्र में 200.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सितंबर में अब तक की सर्वाधिक बारिश बताई जा रही है। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के 24 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। लगातार बारिश के चलते लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।

Location :  Lucknow

Published :  27 September 2026, 7:23 AM IST

Advertisement