भट्ठी बना यूपी! आगरा-बांदा समेत कई जिलों में रेड अलर्ट, 33 शहरों में लू का खतरा

उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। बांदा में तापमान 47.6 डिग्री पहुंच गया, जबकि 10 जिलों में रेड अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन राहत न मिलने की चेतावनी दी है। Yogi Adityanath ने स्वास्थ्य और बिजली विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 23 May 2026, 8:40 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में आसमान से आग बरस रही है, जिससे लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। शुष्क पछुआ हवाओं ने गर्मी को और खतरनाक बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेशवासियों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दिन के साथ-साथ रातें भी बेहद गर्म हो रही हैं, जिससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

एक हजार से अधिक लोग बीमार पड़ रहे

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बांदा जिले में दर्ज किया गया, जहां लगातार पांचवें दिन पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बांदा देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गया है। यहां गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और प्रतिदिन एक हजार से अधिक लोग बीमार पड़ रहे हैं।

प्रदेश के 43 जिलों में हीट वेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 43 जिलों में हीट वेव और भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। इनमें बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, आगरा और झांसी समेत 10 जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि 33 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा लखनऊ समेत 50 जिलों में गर्म रात यानी “वार्म नाइट” का भी खतरा बताया गया है।

अयोध्या में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया। वहीं कई शहरों में तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। मुजफ्फरनगर में 42.6 डिग्री, बहराइच और फतेहगढ़ में 42.2 डिग्री, जबकि इटावा और अयोध्या में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

बिजली विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य और बिजली विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी जिलाधिकारियों को गर्मी से बचाव के जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया है। लखनऊ के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की भी घोषणा कर दी गई है।

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 PCS अफसरों को मिली ये जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट  

विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में अल नीनो का असर साफ दिखाई दे रहा है। प्रशांत महासागर के बढ़ते तापमान के कारण यूपी में मानसून कमजोर पड़ सकता है और सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। इससे आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है।

Location :  Lucknow

Published :  23 May 2026, 7:41 AM IST

Advertisement