एक तरफ उठनी थी डोली, दूसरी तरफ उठी अर्थी; फतेहपुर के होनहार छात्र की मौत और ‘लव स्टोरी’ का राज?

फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी ध्रुव सिंह निषाद की प्रयागराज में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह वहां रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाने की आशंका जताई जा रही है। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 8 July 2026, 3:02 PM IST
google-preferred

Fatehpur: फतेहपुर जाफरगंज थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में मंगलवार का सवेरा एक दुखद खबर लेकर आया। प्रयागराज में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे धौरहरा निवासी ध्रुव सिंह निषाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। देर रात उनका शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ध्रुव सिंह निषाद की मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं और मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

प्रयागराज में कर रहे थे सिविल सेवा की तैयारी

ध्रुव पिछले करीब एक साल से प्रयागराज में रहकर दृष्टि आईएएस एकेडमी से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, उनका एक युवती से प्रेम प्रसंग था। चर्चा है कि युवती ने भी कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। इसी घटनाक्रम के बीच ध्रुव की फांसी के फंदे से लटकने से मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने अभी तक मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है। 

Fatehpur: नाम बदलकर कई राज्यों में छिपा रहा बदमाश, बस इस एक गलती से पहुंच गया सलाखों के पीछे…

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

ग्रामीणों के मुताबिक, जिस युवती के घर मंगलवार को बारात आने वाली थी, उसी दिन ध्रुव की अंतिम यात्रा निकली। एक ओर शादी की तैयारियां थीं तो दूसरी ओर गांव में शोक का माहौल था। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। ध्रुव के पिता रामबरन निषाद मांझेपुर के उमरिहा बाजार में कपड़ों की दुकान चलाते हैं। ध्रुव दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। छोटा भाई शिव सिंह इंटरमीडिएट का छात्र है, जबकि सबसे छोटी बहन गुड़िया हाईस्कूल में पढ़ती है। शव घर पहुंचते ही मां बेसुध हो गईं। पिता की आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे। भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। भाई की तस्वीर से लिपटकर बिलखती बहन की पुकार ने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Fatehpur

Published :  8 July 2026, 2:55 PM IST

Related News

Advertisement