246 पंजीकृत अधिवक्ताओं का बनेगा पूरा डेटाबेस, जानिए बिन्दकी बार एसोसिएशन क्यों उठाने जा रही है यह बड़ा कदम

मॉडल बार एसोसिएशन बिन्दकी की नवनिर्वाचित महामंत्री प्रतिभा पटेल ने फर्जी व अपंजीकृत अधिवक्ताओं के खिलाफ बड़े अभियान की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बिना वैध COP सर्टिफिकेट के वकालत करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई होगी और पारदर्शिता के लिए वकीलों की एक विशेष डायरी तैयार की जा रही है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 8 July 2026, 2:48 PM IST
google-preferred

Fatehpur:  मॉडल बार एसोसिएशन बिन्दकी की नवनिर्वाचित महामंत्री प्रतिभा पटेल ने बार की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने और फर्जी एवं अपंजीकृत अधिवक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बिना वैध Certificate of Practice (COP) के अधिवक्ता के रूप में कार्य करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बार में 246 अधिवक्ता पंजीकृत

डाइनामाइट न्यूज चैनल से बातचीत में प्रतिभा पटेल ने बताया कि वर्तमान में मॉडल बार एसोसिएशन बिन्दकी में लगभग 246 अधिवक्ता पंजीकृत हैं। अपंजीकृत अधिवक्ताओं की सटीक संख्या फिलहाल उपलब्ध नहीं है, लेकिन ऐसे लोग मौजूद हैं जो आवश्यक पात्रता और पंजीकरण के बिना अधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

Fatehpur: नाम बदलकर कई राज्यों में छिपा रहा बदमाश, बस इस एक गलती से पहुंच गया सलाखों के पीछे…

पंजीकृत और अपंजीकृत की होगी पहचान

उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन सभी पंजीकृत अधिवक्ताओं के दस्तावेज एकत्र कर एक विस्तृत डायरी तैयार कर रही है। इसमें वरिष्ठ अधिवक्ताओं, नियमित रूप से प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं तथा अन्य सदस्यों का अलग-अलग विवरण दर्ज किया जाएगा। इस प्रक्रिया से पंजीकृत और अपंजीकृत अधिवक्ताओं की स्पष्ट पहचान सुनिश्चित हो सकेगी।

पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

महामंत्री ने कहा कि जिन लोगों के पास Certificate of Practice (COP) नहीं है और जो अनधिकृत रूप से वकालत कर रहे हैं, उनके विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की गतिविधियों से विधिवत पंजीकृत अधिवक्ताओं के हित प्रभावित होते हैं और न्यायिक व्यवस्था की गरिमा पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। प्रतिभा पटेल ने यह भी स्वीकार किया कि इस स्थिति के पीछे कहीं न कहीं भ्रष्टाचार ने भी अपनी जड़ें जमा ली हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बार एसोसिएशन पारदर्शिता, जवाबदेही और विधिक व्यवस्था की गरिमा बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाएगी।

Location :  Fatehpur

Published :  8 July 2026, 2:48 PM IST

Related News

Advertisement