हिंदी
फतेहपुर को बड़ा तोहफा (Img: Dynamite News)
Fatehpur: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में फतेहपुर जिले के छात्रों को बड़ी राहत मिली है। शांतिनगर जीटी रोड स्थित ठाकुर युगराज सिंह यूनिवर्सिटी के माध्यम से अब जिले के युवाओं को अपने ही शहर में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। इससे छात्रों को पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में जाने की मजबूरी काफी हद तक कम होगी। विश्वविद्यालय में प्रोफेशनल और तकनीकी पाठ्यक्रमों के साथ छात्रवृत्ति और कैंपस प्लेसमेंट जैसी सुविधाओं पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
योगी सरकार उच्च शिक्षा के विस्तार और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार नए संस्थानों को बढ़ावा दे रही है। इसी क्रम में फतेहपुर के शांतिनगर जीटी रोड स्थित ठाकुर युगराज सिंह यूनिवर्सिटी जिले के युवाओं के लिए नई उम्मीद बनकर उभरी है। यहां बीटेक, एमटेक, बीजेएमसी, बीएससी एग्रीकल्चर सहित कई प्रोफेशनल और रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिससे छात्रों को अपने ही जिले में आधुनिक शिक्षा मिल सके।
Fatehpur News: जमीन पर कब्जे की नीयत और खूनी झड़प, जानिए क्यों सुलग उठा यह शांत गांव
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति की व्यवस्था की गई है। साथ ही विभिन्न कंपनियों के साथ समन्वय कर कैंपस प्लेसमेंट की सुविधा विकसित की जा रही है, ताकि पढ़ाई पूरी होने के बाद विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि छात्रों को रोजगार के योग्य बनाना है। आधुनिक शिक्षा, तकनीकी संसाधनों और उद्योगों से जुड़ी ट्रेनिंग के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे फतेहपुर और आसपास के जिलों के हजारों छात्र-छात्राओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।
योगी सरकार की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल और ठाकुर युगराज सिंह यूनिवर्सिटी जैसी संस्थाओं के माध्यम से फतेहपुर के युवाओं को अब अपने ही जिले में बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर मिलने का रास्ता खुल रहा है। इससे जिले के छात्रों के सपनों को नई उड़ान मिलने की उम्मीद है।
Location : Fatehpur
Published : 8 July 2026, 2:20 PM IST