हिंदी
पंक्चर बनाते समय वाहन ने युवकों को कुचला (Img: pexels)
Kaushambi: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक समेत चार युवकों की मौत हो गई। सैनी कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर में सड़क किनारे पंक्चर बदल रहे युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल सभी चारों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, सैनी कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर स्थित कंगन होटल के सामने एक पिकअप वाहन का टायर पंक्चर हो गया था। चालक और उसके साथी सड़क किनारे वाहन का पंक्चर बदल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिराथू पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान साबिर, अकबर (पुत्र शरीफ), निवासी वार्ड नंबर-10 सिराथू, अनवर (पुत्र मुमताज), निवासी मूरतगंज और एहसान (पुत्र सपातुल्लाह), निवासी रसूलपुर थाना कोखराज के रूप में हुई है।
Kaushambi News: DM ने सुनीं जनसमस्याएं, जानें मंडलायुक्त और आईजी ने अधिकारियों को दिए क्या निर्देश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात वाहन की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Location : Kaushambi
Published : 8 July 2026, 2:46 PM IST