हिंदी
लखनऊ में फ्रेंड्स ऑफ यूपी की ओर से यूपी डायलॉग कार्यक्रम का आयोजन (Img: Dynamite News)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में पिछले एक दशक के दौरान हुए बदलावों और आने वाले समय में प्रदेश के विकास को लेकर लखनऊ में ‘यूपी डायलॉग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हजरतगंज स्थित एसेंस बैंक्वेट में फ्रेंड्स ऑफ यूपी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा युवा वॉलंटियर्स शामिल हुए। कार्यक्रम की थीम ‘उत्तर प्रदेश का एक दशक’ रही।
कार्यक्रम में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर एम.के. अग्रवाल, प्रोफेसर अमित कुशवाह और पॉलिटिकल एनालिस्ट शशांक शेखर सिंह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस दौरान, युवाओं ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था, एक्सप्रेसवे नेटवर्क, युवाओं के लिए योजनाओं और जनजातीय समाज से जुड़े मुद्दों पर विशेषज्ञों से सवाल किए। वक्ताओं ने भी पिछले वर्षों में हुए बदलावों के आंकड़े सामने रखते हुए उत्तर प्रदेश के भविष्य को लेकर अपनी बात रखी।
अर्थशास्त्र के प्रोफेसर एम.के. अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश की आर्थिक स्थिति में आए बदलावों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में प्रदेश की जीडीपी में लगातार दो अंकों की बढ़ोतरी हुई है। उत्तर प्रदेश से होने वाले निर्यात में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें- UN के नए नक्शे के प्रस्ताव पर भारत का दहाड़: ‘J&K और लद्दाख हमारा’, क्या इससे तिलमिला उठेगा पाक?
प्रोफेसर अग्रवाल ने प्रदेश के लिंगानुपात में सुधार का भी जिक्र किया। वहीं, एक्सप्रेसवे नेटवर्क को लेकर उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में केवल एक एक्सप्रेसवे था, जबकि अब इनकी संख्या बढ़कर दस हो गई है। उन्होंने दावा किया कि देश के करीब 60 प्रतिशत एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में हैं।
मुख्य वक्ता ने यूपी के विकास को लेकर की चर्चा (Img: Dynamite News)
पॉलिटिकल एनालिस्ट शशांक शेखर सिंह ने प्रदेश की आर्थिक और वित्तीय स्थिति में हुए बदलावों पर बात की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब रेवेन्यू सरप्लस की स्थिति में है। शशांक शेखर सिंह के मुताबिक, वर्ष 2017 में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय करीब 52 हजार रुपये थी, जो 2026 में बढ़कर करीब 1.20 लाख रुपये हो गई है। उन्होंने इस बदलाव को प्रदेश की आर्थिक स्थिति से जोड़ते हुए कई पहलुओं पर चर्चा की।
कार्यक्रम में जनजातीय समाज के लिए किए जा रहे कामों का भी जिक्र हुआ। शशांक शेखर सिंह ने बताया कि 65 गांवों में लोगों को जमीन का मालिकाना हक दिया गया है। मुख्यमंत्री आवास योजना के जरिए जरूरतमंद परिवारों तक घर, बिजली और दूसरी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने की बात भी सामने रखी गई।
वक्ताओं ने युवाओं के सवालों के दिए जवाब (Img: Dynamite News)
ये भी पढ़ें- खतरे में CJP कार्यकर्ता नीशू आजाद की जान, आधी रात को फिर हो गया कांड, अब दिल्ली के बाद गाजियाबाद पुलिस भी परेशान!
वहीं, युवाओं के लिए चल रही अभ्युदय योजना का भी जिक्र हुआ। इसके जरिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग की सुविधा दी जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास में युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। युवाओं से प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर जागरूक रहने और अपने सुझाव सामने रखने की अपील की गई।
Location : Lucknow
Published : 6 September 2026, 3:54 PM IST