क्या मासूमों को पीटकर सुलझेंगे मर्डर और चोरी के केस? रुद्रपुर कोतवाली के दरोगा और सिपाहियों पर संगीन आरोप

देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की मुस्कान ने पुलिस अधीक्षक को दोबारा प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है। आरोप है कि स्थानीय पुलिसकर्मियों ने साजिश के तहत उसके 9 वर्षीय भाई को चोरी के आरोप में हिरासत में लेकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी उंगली टूट गई। पीड़िता ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 15 July 2026, 4:17 PM IST
google-preferred

Deoria: देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के मस्जिद वार्ड, नंबर-8 की रहने वाली मुस्कान पुत्री शब्बीर अहमद ने एक बार फिर पुलिस अधीक्षक देवरिया को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि रुद्रपुर कोतवाली में तैनात आरक्षी मनोज यादव, दिनेश सिंह तथा अंकित नामक दरोगा ने साजिश के तहत चोरी के आरोप में 9 वर्षीय नाबालिग किशोर शाहिद पुत्र शब्बीर अहमद को हिरासत में लेकर बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसके हाथ की एक उंगली टूट गई।

शिकायत होने पर भी कोई कार्रवाई नहीं

मुस्कान का कहना है कि वह इस मामले में दो से तीन बार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी पुलिसकर्मी एवं गुड़िया तथा रवि के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी क्रम में बुधवार को मुस्कान अपने भाई और परिजनों के साथ पुनः एसपी कार्यालय पहुंची और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के एवं साजिश कर्ता ओ के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें - Deoria: सांसद शशांक मणि ने दूसरे साल का पेश किया रिपोर्ट कार्ड, विकसित भारत के संकल्प पर की चर्चा

पुलिस व्यवस्था पर भरोसा कमजोर

पीड़िता का आरोप है कि यदि समय रहते इस मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आम जनता का पुलिस व्यवस्था पर भरोसा कमजोर होगा। उन्होंने कहा कि नाबालिग के साथ हुई कथित मारपीट की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। अब इस मामले में सभी की निगाहें पुलिस अधीक्षक कार्यालय की कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय और कानूनी कार्रवाई हो।

ये भी पढ़ें - Deoria: 12 घंटे में चोरी का बड़ा खुलासा, बाइक और ई-रिक्शा बरामद, तीन शातिर गिरफ्तार

Location :  Deoria

Published :  15 July 2026, 4:17 PM IST

Related News

Advertisement