“न पैसे दिए, न जमीन छोड़ी”, देवरिया में कैलाशी देवी की संपत्ति हड़पने का सनसनीखेज आरोप

रुद्रपुर तहसील के तप्पा नगवाटीकर की रहने वाली एक वृद्ध एवं दिव्यांग महिला कैलाशी देवी की लाखों रुपये की जमीन को गुमराह कर बिना किसी प्रतिफल के अपने नाम कराने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने गौरी बाजार निवासी तीन आरोपियों पर जमीन हड़पने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए डीएम से न्याय की गुहार लगाई है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 4 June 2026, 4:42 PM IST
google-preferred

Deoria : जिले में एक वृद्ध एवं दिव्यांग महिला कैलाशी देवी पत्नी रामपति निवासी भृगु सरी की जमीन 832 रकबा 0. 328 हेक्टेयर स्थित तप्पा नगवाटीकर परगना सिलहट तहसील रुद्रपुर जिला देवरिया में से रकबा 0. 152 हेक्टेयर जो पीड़िता का संपूर्ण रकबा को मुन्ना निषाद, पुत्र विश्वनाथ, पंकज निषाद पुत्र मुन्ना निषाद, एवं अभिषेक कुमार पुत्र मदनलाल निवासीगण ग्राम दीवान पोखरा , थाना गौरी बाजार, जिला देवरिया के द्वारा कथित रूप से उपरोक्त जमीन को हड़पने का मामला चर्चा का विषय बन गया है।

गुमराह कर करा ली रजिस्ट्री

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कुछ प्रभावशाली लोगों ने उसे गुमराह कर उसकी लाखों रुपये मूल्य की जमीन बिना किसी प्रतिफल के अपने नाम रजिस्ट्री करा ली। जब उसे पूरे मामले की जानकारी हुई और उसने विरोध दर्ज कराया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी और उसे अत्यधिक कीमत पर किसी अन्य व्यक्ति को विक्रय करने के फिराक में हैं।

बेबसी का फायदा उठा रहे दबंग

न्याय की आस लेकर पीड़िता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची और अधिकारियों से सुरक्षा व निष्पक्ष जांच की मांग की। पीड़िता का कहना है कि वह वृद्ध और दिव्यांग होने के कारण अपना पक्ष मजबूती से नहीं रख पा रही है, जिसका फायदा उठाकर आरोपित उसकी संपत्ति पर कब्जा जमाने में लगे हैं।

Deoria Case: नशा मुक्ति केंद्र में दो मरीजों की मौत से मचा था हड़कंप, अब पुलिस की तफ्तीश में सामने आए ये दो और नाम!

महिला ने जताई घटना की आशंका

महिला ने आशंका जताई है कि विपक्षी पक्ष के प्रभाव के चलते स्थानीय स्तर पर उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। उसने आरोप लगाया कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो उसके साथ कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है। पीड़िता ने अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील की है।

जिलाधिकारी कार्यालय में हलचल

इस मामले को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में भी हलचल देखी गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं, क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक असहाय वृद्ध एवं दिव्यांग महिला की संपत्ति की सुरक्षा कौन करेगा। अब सबकी निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं कि पीड़िता को न्याय मिलता है या नहीं।

Location :  Deoria

Published :  4 June 2026, 4:42 PM IST

Advertisement