मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हेरफेर का आरोप, इतने लोगों के नाम काटे जाने पर मचा बवाल

गोला तहसील क्षेत्र के विकास खंड गगहा अंतर्गत ग्राम पंचायत बैकुंठपुर में मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी गोला को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Gorakhpur: गोला तहसील क्षेत्र के विकास खंड गगहा अंतर्गत ग्राम पंचायत बैकुंठपुर में मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी गोला को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार ग्राम पंचायत बैकुंठपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान पहले 51 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए थे, लेकिन बाद में यह संख्या बढ़कर 115 तक पहुंच गई। आरोप है कि जिन लोगों के नाम हटाए गए हैं, उनमें अधिकांश ग्रामीण वर्षों से गांव में निवास कर रहे हैं और उनके आधार कार्ड समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध हैं। इसके बावजूद उनके नाम मतदाता सूची से गायब कर दिए गए।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने लगाए आरोप

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील यादव ने आरोप लगाया है कि संबंधित बीएलओ सुशीला देवी तथा गांव के ही एक व्यक्ति की मिलीभगत से मतदाता सूची में हेरफेर किया गया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

शिकायत पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि ऑनलाइन आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग कर मतदाताओं के नाम हटाए गए तथा फीडिंग प्रक्रिया में भी गंभीर अनियमितताएं बरती गईं।

सुनील यादव ने मांग की है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए, पात्र मतदाताओं के नाम पुनः मतदाता सूची में शामिल किए जाएं और दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

गोरखपुर : पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, युवक पर चाकू से हमला

एसडीएम कार्यालय पहुंचे प्रतिनिधिमंडल के साथ भाजपा नेता संतोष राय भी मौजूद रहे। उन्होंने भी मामले को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया से किसी भी पात्र मतदाता को वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

इस संबंध में उपजिलाधिकारी गोला अमित कुमार जायसवाल ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

गोरखपुर में आतंक फैलाने वालों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 5 नामचीन अपराधियों पर कार्रवाई

ग्रामीणों की टिकी निगाहें

मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी का यह मामला अब प्रशासनिक जांच के दायरे में आ गया है, जिस पर ग्रामीणों की निगाहें टिकी हुई हैं।

Location :  Gorakhpur

Published :  4 June 2026, 3:37 PM IST

Advertisement