गोरखपुर में आतंक फैलाने वालों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 5 नामचीन अपराधियों पर कार्रवाई

गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों के खिलाफ गुंडा निवारण अधिनियम 1970 के तहत केस दर्ज किया है। इन पर मारपीट, धमकी और कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है।

Gorakhpur : जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। सहजनवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इलाके में दहशत फैलाने वाले पांच आरोपितों के खिलाफ गुंडा निवारण अधिनियम 1970 की धारा के तहत कार्रवाई की है। इस कदम के बाद जहां अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस का बड़ा एक्शन अभियान

सहजनवा पुलिस की यह कार्रवाई  लंबे समय से चल रहे निगरानी और जांच का नतीजा बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देश और क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में यह पूरा ऑपरेशन चलाया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा की टीम ने दबंग छवि वाले पांच लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की।

इन पांच नामों पर कार्रवाई

पुलिस ने जिन लोगों पर कार्रवाई की है उनमें बॉबी देवल, दयानन्द यादव, अभय शुक्ला उर्फ हुम्मा, नरसिंह और मुमताज शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ये सभी लंबे समय से क्षेत्र में अपनी दबंगई और आपराधिक गतिविधियों के कारण लोगों में डर का माहौल बनाए हुए थे।

गोरखपुर GIDA में 208 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन, फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स से MSME उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

कई गंभीर मामलों से जुड़ा आपराधिक रिकॉर्ड

जांच में सामने आया है कि इन सभी आरोपितों के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बॉबी देवल पर मारपीट, धमकी और एससी-एसटी एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं, जबकि दयानन्द यादव पर सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट से जुड़े दो केस हैं। अभय शुक्ला उर्फ हुम्मा पर पांच अलग-अलग मामले दर्ज हैं जिनमें धमकी और जाति आधारित अपराध भी शामिल हैं।

इलाके में फैली थी दहशत

पुलिस के अफसरों ने बताया कि इन आरोपितों की दबंगई ऐसी थी कि आम लोग इनके खिलाफ शिकायत करने या कोर्ट में गवाही देने से भी डरते थे। यही वजह रही कि लंबे समय से इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही थी।

पुलिस का सख्त संदेश

अधिकारियों ने साफ कहा है कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सहजनवा पुलिस की यह कार्रवाई आने वाले समय में ऐसे अपराधियों के लिए सख्त संदेश मानी जा रही है।

Location :  Gorakhpur

Published :  4 June 2026, 1:05 AM IST

Advertisement