हिंदी
वैभव सूर्यवंशी को लेकर लियाम लिविंगस्टन का बड़ा बयान (Img: google)
New Delhi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के इस सीजन में कई बड़े रिकॉर्ड्स बने और टूटे, लेकिन राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जो कारनामा कर दिखाया है, उसकी गूंज अब पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर और इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से खेलने वाले लियाम लिविंगस्टन वैभव की बल्लेबाजी देख इस कदर हैरान हैं कि वे इंग्लैंड वापस जाकर भी इस कुटाई को भूल नहीं पा रहे हैं। लिविंगस्टन ने खुलकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने 7 साल के आईपीएल करियर में ऐसी आतिशी बल्लेबाजी पहले कभी नहीं देखी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए बेहद दबाव वाले एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने महज 29 गेंदों में 97 रनों की ऐसी धमाकेदार पारी खेली जिसने हैदराबाद के गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 12 गगनचुंबी छक्के जड़े थे। लियाम लिविंगस्टन ने एक पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा, 'वैभव गेंद को इतनी सफाई से हिट करते हैं कि उनका कोई शॉट मिस-हिट नहीं होता। टूर्नामेंट की शुरुआत में हमने उन्हें बाउंसर पर आउट किया था, लेकिन एलिमिनेटर तक उन्होंने अपनी इस कमजोरी को ताकत में बदल लिया। हम उन्हें बाउंसर फेंक रहे थे तो वह थर्ड मैन पर मार रहे थे और फुल लेंथ गेंद को भी बाउंड्री पार भेज रहे थे। हमारी समझ में ही नहीं आ रहा था कि उन्हें गेंदबाजी कहां करें।'
वैभव सूर्यवंशी के लिए आईपीएल 2026 का यह सीजन किसी सुनहरे सपने जैसा रहा है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए कुल 16 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 237 के अविश्वसनीय और दमदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कुल 776 रन कूटे। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने न सिर्फ प्रतिष्ठित 'ऑरेंज कैप' (Orange Cap) पर अपना कब्जा जमाया, बल्कि वह आईपीएल इतिहास में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं।
देवरिया में करोड़ों की लागत से बने पुल में आयी दरार, विभाग में मचा हड़कंप
इतना ही नहीं, वैभव ने इस सीजन में कुल 72 छक्के लगाकर दिग्गज क्रिस गेल का एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी हमेशा के लिए ध्वस्त कर दिया है। इस बेमिसाल प्रदर्शन के बाद अब क्रिकेट गलियारों में यह मांग तेजी से उठने लगी है कि इस युवा सनसनी को जल्द से जल्द टीम इंडिया की जर्सी में खेलने का मौका दिया जाना चाहिए।
Location : New Delhi
Published : 4 June 2026, 5:11 PM IST