हमीरपुर में बेखौफ बदमाश, रिक्शा चालक का गला रेतकर हुए फरार

सदर कोतवाली क्षेत्र के शीतलपुर गांव के पास बुधवार शाम चार सवारियों ने मामूली विवाद में एक ई-रिक्शा चालक रामजीवन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बदमाशों ने उनका गला रेतकर हत्या का प्रयास किया और फरार हो गए। गंभीर हालत में घायल को कानपुर रेफर किया गया है, जहां पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 4 June 2026, 11:00 AM IST
google-preferred

Hamirpur : यूपी के हमीरपुर में बुधवार शाम एक ई-रिक्शा चालक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या का प्रयास किया गया। गंभीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया। घायल ने हमलावरों में से एक की पहचान भी की है।

रिक्शा में सवार 4 लोगों ने किया हमला

यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के शीतलपुर गांव के पास हुई। नेठी गांव निवासी रामजीवन, जो ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, पतारा से चार लोगों को अपने रिक्शे में बैठाकर हमीरपुर आ रहे थे,रास्ते में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद चारों सवारियों ने उन पर हमला कर दिया।

Hamirpur Bridge Collapse: 6 श्रमिकों की मौत का दोषी कौन?

वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी

हमलावरों ने धारदार हथियार से उनकी गर्दन काटने का प्रयास किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया और हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे के विवाद और हमलावरों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

Location :  Hamirpur

Published :  4 June 2026, 11:00 AM IST

Advertisement