कॉकरोच जनता पार्टी का लगातार बढ़ रहा कुनबा, इस बड़ी शख्सियत की एंट्री ने बढ़ाया सियासी तापमान

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) देश में लगातार सुर्खियां बटोर रही है। बुधवार को पार्टी ने तीन प्रवक्ताओं के नामों का ऐलान कर दिया। इन तीनों पर विरोध में होने वाले आंदोलनों में कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से लोगों और मीडिया के सामने अपनी बात रखने की जिम्मेदारी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 4 June 2026, 6:08 PM IST
google-preferred

New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी, जो कि एक वायरल घटना के बाद ऑनलाइन बनी पार्टी है, लेकिन अब एक अनोखे राजनीतिक संगठन में बदलती जा रही है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने बुधवार को भारत की राजनीतिक चर्चा को बदलने की अपनी कोशिश के तहत तीन प्रवक्ता घोषित किए। सौरभ दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका को इस पार्टी का आधिकारिक प्रवक्ता बनाया है।

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभ‍िजीत दिपके ने कहा है कि वो 6 जून को भारत वापस आएंगे और दिल्ली में एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। उनकी मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। वजह है परीक्षा से जुड़ी गड़बड़ियां, जिनसे लाखों छात्र परेशान हैं।

UP Weather Update: यूपी के कई जिलों में तूफानी बारिश का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

सोनम वांगचुक का समर्थन

इस बीच सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का बड़ा बयान सामने आया है। सोनम वांगचुक ने कहा कि अगर धर्मेंद्र प्रधान ने 5 जून तक इस्तीफा नहीं दिया तो वह भी जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन में शामिल होंगे। वांगचुक ने प्रदर्शनकारी युवाओं से हाथ जोड़कर अपील की है कि वे अपनी जायज मांगों के लिए कभी भी हिंसा का रास्ता न अपनाएं।

वांगचुक का कहना है कि नीट परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक जैसे मामलों पर जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।

IPL 2026: ‘मैंने 7 साल में ऐसी बैटिंग नहीं देखी…’ वैभव सूर्यवंशी के तूफान से सहमा स्टार ऑलराउंडर, दिया बड़ा बयान

शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे

दिपके ने कहा कि वे 6 जून को दिल्ली पहुंचेंगे और अपने समर्थकों के साथ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अनुमति मांगेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान नागरिकों को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार देता है और उनका प्रस्तावित आंदोलन इसी संवैधानिक अधिकार के तहत होगा।

राजनीतिक और सामाजिक हलकों में अब इस बात पर नजर है कि 6 जून को प्रस्तावित प्रदर्शन कितना बड़ा रूप लेता है और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर यह अभियान किस तरह की प्रतिक्रिया हासिल कर पाता है।

 

Location :  New Delhi

Published :  4 June 2026, 5:58 PM IST

Advertisement