UP Crime: बलरामपुर में क्लीनिक संचालक शव लावारिस छोड़कर भागा

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के गौरा चौराहा क्षेत्र एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर कोई निजी क्लीनिक जानें के लिए सोचेगा। एक ऐसी घटना जो इलाके को झकझोर दिया है। पढ़ें पूरी खबर

Updated : 10 May 2026, 6:42 PM IST
google-preferred

Balrampur:  उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के गौरा चौराहा क्षेत्र के एक निजी क्लीनिक में कथित गलत उपचार से 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान चली गई। घटना के बाद क्लीनिक संचालक मरीज को अस्पताल में लावारिस छोड़कर फरार हो गया। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया है।

परिजनों का बड़ा आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा सेवरहा के मजरा भरभरिया की निवासी लखराजी (60 वर्ष), पत्नी उदयराज, को इलाज के लिए गौरा चौराहा स्थित निदान फार्मेसी क्लीनिक ले जाया गया था। परिजनों का आरोप है कि वहां दिए गए गलत इंजेक्शन या दवा के कारण महिला की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई।

महिला को स्ट्रेचर पर ही छोड़कर मौके से फरार

स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख क्लीनिक संचालक समीउल्ला महिला को जिला मेमोरियल अस्पताल लेकर पहुँचा। हालांकि वहां की गंभीरता को भांपते हुए वह महिला को स्ट्रेचर पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

लखनऊ में IPS अमिताभ यश के पिता का त्रयोदश कार्यक्रम भावुक माहौल में संपन्न, श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई दिग्गज

स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हुई। शनिवार शाम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदनगर के चिकित्साधिकारी डॉ. ओमनाथ राव के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुँचकर क्लीनिक को सील कर दिया। जांच दल के पहुँचने से पहले ही आरोपी संचालक वहां से भागने में सफल रहा।

Yogi Vs Akhilesh: योगी मंत्रिमंडल विस्तार और कृष्णावतारम फिल्म पर अखिलेश यादव का तंज, पूछा- ‘सबसे आगे बैठेंगे या पीछे’

मेडिकल डिग्री की सत्यता की जांच

एसीएमओ संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग अब क्लीनिक के पंजीकरण और वहां तैनात कर्मियों की मेडिकल डिग्री की सत्यता की जांच कर रहा है। मृतिका के पति उदयराज ने गौरा थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी संचालक के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार संचालक की तलाश शुरू कर दी है।

Location :  Balrampur

Published :  10 May 2026, 6:42 PM IST

Advertisement