हिंदी
नैनीताल में पत्नी ने पति पर लगाया ये गंभीर आरोप (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Nainital: रामनगर में मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी ने अपने पति पर बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पति पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पूरा मामला रामनगर के मोहल्ला इंद्रा कॉलोनी का है। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती की मां ने रामनगर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पति अपनी ही बेटी के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के जरिए गंदे और अश्लील संदेश भेजता था, इतना ही नहीं वह बेटी के साथ छेड़छाड़ और गलत हरकत करने की कोशिश भी करता था।
महिला ने बताया कि उसकी बेटी ने खुद उसे इस पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद जब महिला ने अपने पति से इस बारे में बात की तो उसने उल्टा पत्नी को ही धमकाना शुरू कर दिया।
महिला ने आरोप लगाया कि पति ने तरह-तरह की धमकियां देते हुए डराने का प्रयास किया। तहरीर में महिला ने यह भी कहा कि उसे डर है कि कहीं उसका पति बेटी को अकेला पाकर उसके साथ कोई गलत और अश्लील हरकत न कर बैठे। इसी आशंका और बेटी की सुरक्षा को देखते हुए उसने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला उपनिरीक्षक ने 22 वर्षीय युवती के बयान दर्ज किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। लोग भी इस तरह के आरोपों को लेकर हैरानी जता रहे हैं।
Location : Nainital
Published : 10 May 2026, 5:47 PM IST