Kannauj: कोर्ट के स्टे के बावजूद मनमानी से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

कोर्ट से स्टे होने के बावजूद जमीन पर कब्जा और भराव किए जाने के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा चौथे आसमान पर है। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रास्ते को जाम कर दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 10 May 2026, 6:50 PM IST
google-preferred

Kannauj: तिर्वा तहसील क्षेत्र में कोर्ट से स्टे होने के बावजूद जमीन पर कब्जा और भराव किए जाने के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज महिलाओं और ग्रामीणों ने तहसील के पास सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया।

करीब दो घंटे तक चले जाम के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को सुचारू किया।

कोर्ट के स्टे के बावजूद हुई कार्रवाई

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप था कि विवादित जमीन पर लगातार भराव कराया जा रहा है, जिससे बरसात के दौरान पानी उनके घरों में घुस जाएगा। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन समेत अन्य अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि कोर्ट के स्टे आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं रोकी जा रही है।

जमीन भराव को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

जबरदस्ती पायल पहनाई, मांग में सिंदूर भरा और फिर… कन्नौज से दिल दहल देने वाला मामला

महिलाओं ने साठगांठ का लगाया आरोप

महिलाओं ने तहसील अधिकारियों पर साठगांठ का आरोप लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Yogi Vs Akhilesh: योगी मंत्रिमंडल विस्तार और कृष्णावतारम फिल्म पर अखिलेश यादव का तंज, पूछा- ‘सबसे आगे बैठेंगे या पीछे’

सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया। महिलाओं ने तहसील अधिकारियों पर साठगांठ का आरोप लगाया है।

Location :  Kannauj

Published :  10 May 2026, 6:47 PM IST

Advertisement