UP Crime: महिला के साथ रेप का प्रयास…मचा हड़कंप, आरोपी चालक गिरफ्तार 

दिल्ली देहरादून हाईवे पर शनिवार को रात्रि 11:00 दिल्ली के कल्याणपुरी की रहने वाली एक महिला जो कि एक इलेक्ट्रॉनिकस ऑटो बैठकर परतापुर की ओर जा रही थी। जहां आईएमटी कॉलेज के निकट ऑटो चालक ने महिला के साथ छेड़छाड़ और रेप करने का प्रयास किया था।

Updated : 25 August 2025, 7:04 PM IST
google-preferred

कंकरखेड़ा:  दिल्ली देहरादून हाईवे पर शनिवार को रात्रि 11:00 दिल्ली के कल्याणपुरी की रहने वाली एक महिला जो कि एक इलेक्ट्रॉनिकस ऑटो बैठकर परतापुर की ओर जा रही थी। जहां आईएमटी कॉलेज के निकट ऑटो चालक ने महिला के साथ छेड़छाड़ और रेप करने का प्रयास किया था। जहां महिला के विरोध करने पर आरोपी ऑटो चालक महिला को ऑटो से नीचे धक्का देकर अपना ऑटो लेकर परतापुर भाग गया था। सूचना पर पहुंची कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने घायल सड़क पर पड़ी महिला को मेरठ के जिला अस्पताल मैं इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया। ‌ जहां महिला के चेहरे और उसके सीधे हाथ पर गंभीर रूप से चोटे आई थी।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी  के मुताबिक,  पुलिस ने घायल महिला के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी थी। वहीं अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में धारा 307 में मुकदमा दर्ज कर दिया गया था। तभी से पुलिस हाईवे पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरो की फूटैज चैक कर रही थी ओर ऑटो और उसके चालक का पता लगाने में लगी हुई थी। घायल महिला के परिजन उसको अपने साथ दिल्ली लेकर चले गए थे। ‌ रविवार देर रात सैकड़ो सीसीटीवी कैमरो की फूटैज चेक करने के बाद पुलिस आरोपी चालक के करीब पहुंच गई और पुलिस टीम ने रुड़की रोड स्थित गांव डोरली में आरोपी ऑटो चालक देविंद्र को वह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और पुलिस उसे ओर उसके ऑटो को भी थाने ले आई।

Barabanki Transfer: बाराबंकी में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, तीन निरीक्षकों समेत कई उपनिरीक्षकों के तबादले

तीन कर्मचारियों को भी हिरासत

इसी मामले में पुलिस ने भोला रोड स्थित दो होटलो के मालिक और होटल में काम करने वाले तीन कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया है। ‌ बताया जा रहा है कि महिला को किसी अन्य महिला ने इन दोनों होटल में शनिवार को भेजा था और दिल्ली की रहने वाली महिला इन दोनों होटल में कुछ-कुछ घंटे रुकी थी। पुलिस होटल के मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ करने में लगी है। वहीं आरोपी ऑटो चालक देविंद्र को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

UP Flood: चंदौली में उफनाई चंद्रप्रभा नदी, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र में घुसा पानी, घंटों परेशान रहे छात्र और शिक्षक

 

Location : 
  • Meerut

Published : 
  • 25 August 2025, 7:04 PM IST